{"_id":"6870127a7f761bee640dcdd3","slug":"a-trolley-full-of-bricks-sunk-in-a-pit-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689076-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गड्ढे में धंसी ईंटों से भरी ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गड्ढे में धंसी ईंटों से भरी ट्रॉली
Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। पूंडरी चौक पर सीवरेज निर्माण कार्य के चलते की गई खोदाई अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। वीरवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब ईंटों से भरी एक ट्रॉली गड्ढे में धंस गई। ट्रॉली जैसे ही चौक पर पहुंची, सड़क धंस गई और ट्रैक्टर पलटते-पलटते बचा।
ट्रैक्टर चालक ने बताया कि सड़क पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो चुकी है। कहीं मिट्टी गीली होने के कारण वाहन धंस रहे हैं, तो कहीं गहरे गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है और विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण रोजाना वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। सड़क की कमी से राहगीरों को दिक्कत हो रही हैं। वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क पर मिट्टी व रोड़ी डालकर कम से कम एक साइड को दुरुस्त किया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके और कोई बड़ा हादसा न हो।