Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A traffic jam persisted for an hour and a half at Panchmukhi Chowk.

Kaithal News: पंचमुखी चौक पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A traffic jam persisted for an hour and a half at Panchmukhi Chowk.
ढांड। पंचमुखी चौक पर बदहाल यातायात व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। रविवार को यहां करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पांचों दिशाओं से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों ने एक-दूसरे की मदद से यातायात संभालते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने बताया कि जाम लगने के करीब पौने घंटे बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। लोगों का कहना है कि पंचमुखी चौक यातायात नियंत्रण के लिए नियमित पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है। इसी कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

वाहन चालक सुरेंद्र कुमार, सुनील, सुभाष, ईशम सिंह, बलवान, राजेंद्र, राजू और जग्गी ने बताया कि चौक पर नियमित रूप से पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं रहते। लोगों ने प्रशासन से सुबह से शाम तक चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाने और स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेजा
ढांड थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पंचमुखी चौक पर जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था। कर्मचारियों ने यातायात नियंत्रित कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed