फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A total of 40 teachers and staff members associated with educational institutions were honored.

Kaithal News: शिक्षण संस्थानों से जुड़े कुल 40 शिक्षकों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A total of 40 teachers and staff members associated with educational institutions were honored.
आरकेएसडी कालेज में ​शिक्षकों के साथ प्रबंधन सदस्य। कालेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक-अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। राम कृष्ण हॉल में हुए समारोह में आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े कुल 40 शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इनमें 34 शिक्षक व कर्मचारी अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, दीर्घ सेवाकाल एवं संस्थान के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किए गए, जबकि 6 प्राध्यापकों को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। राम कृष्ण हॉल में हुए समारोह में आरवीएस व प्रबंधक समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि शिक्षक दिवस उनके हृदय के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज व क्षेत्र के विकास की आधारशिला है और शिक्षा के केंद्र में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। एक अच्छा शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा जगाता है, उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है तथा उनके व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देता है। उन्होंने आर.के.एस.डी. ग्रुप द्वारा वर्ष 1954 से इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों और शिक्षकों को निरंतर सम्मानित करने की परंपरा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 25 वर्ष या उससे अधिक की समर्पित सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों तथा हाल ही में डॉक्टोरल शोध पूरा करने वाले प्राध्यापकों को भी विशेष बधाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विकास भारद्वाज एवं डॉ. रितु वालिया द्वारा किया गया। समारोह में साकेत मंगल, श्याम बंसल, आर.वी.एस., महेश मंगल, पंकज बंसल, सुनील चौधरी उपस्थित रहे।

--------
शिक्षण संस्था की शक्ति होते हैं शिक्षक : अश्वनी
अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि शिक्षक किसी भी शिक्षण संस्था की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि आरकेएसडी ग्रुप का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, कौशल व बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक अवसर प्रदान करना है। उन्होंने संस्था में कैशलेस ट्रांजेक्शन की शुरुआत की दिशा में भी किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed