{"_id":"6ad8fbb3829a81db160907d3","slug":"a-three-story-building-will-be-constructed-at-mahavir-dal-hospital-at-a-cost-of-six-crore-rupees-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156875-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महावीर दल अस्पताल में छह करोड़ से बनेगा तीन मंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महावीर दल अस्पताल में छह करोड़ से बनेगा तीन मंजिला भवन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से महावीर दल अस्पताल में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसमें महिला वार्ड, बच्चा वार्ड, हड्डी रोग विभाग, आंखों का वार्ड, सामान्य वार्ड और आपातकालीन वार्ड सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
नए भवन के निर्माण से मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। श्री सनातन धर्म महावीर दल संस्था की ओर से संचालित इस अस्पताल में क्षेत्र के लोगों को कम खर्च पर उपचार की सुविधा दी जा रही है। संस्था के प्रधान सोमप्रकाश जिंदल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण मौजूदा भवन में जगह कम पड़ने लगी थी। इसे देखते हुए कमेटी ने नए भवन का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है।
भवन के लिए भूमि पूजन समाजसेवी जीवन सिंगला की ओर से किया जाएगा। जिंदल ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नए भवन में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी, ताकि बुजुर्गों और बीमार लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। अस्पताल के पास तीन एंबुलेंस भी हैं, जो जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध रहती हैं। उन्होंने क्षेत्र के दानदाताओं से नए भवन के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।