फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A surge of faith swept through temples on the last Monday of Sawan.

Kaithal News: सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith swept through temples on the last Monday of Sawan.
भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
राजौंद। सावन माह के आखिरी सोमवार को क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सावन के सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन विशेष रहा। पिछले कई सोमवार से व्रत रख रहे अनेक श्रद्धालुओं ने सोमवार को विधि-विधान के साथ अपने व्रतों का उद्यापन किया। इस दौरान भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

हालांकि सावन माह का समापन 27 अगस्त को होगा, लेकिन सावन के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला देर तक जारी रहा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से भी व्यवस्थाएं की गईं। धार्मिक माहौल के बीच लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed