{"_id":"6611baa13037ef370903270a","slug":"a-student-of-the-same-school-molested-a-second-class-child-kaithal-news-c-245-1-kht1001-113972-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दूसरी कक्षा के बच्चे से उसी स्कूल के छात्र ने किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दूसरी कक्षा के बच्चे से उसी स्कूल के छात्र ने किया कुकर्म
विज्ञापन
पूंडरी। क्षेत्र के एक गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले दूसरी कक्षा के बच्चे के साथ बड़ी क्लास के बच्चे ने गलत काम कर दिया। बच्चे के चाचा ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्चे के चाचा ने कहा है कि चार अप्रैल को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसकी मां रोजाना की तरह उसके भतीजे को स्कूल से घर लेकर आई। लेकिन उसका भतीजा बहुत घबराया हुआ था और रो रहा था। उसने और उसकी मां ने उसके भतीजे से रोने का कारण पूछा। बार-बार पूछने पर उसके भतीजे ने उन्हें बताया कि स्कूल की आधी छुट्टी के समय करीब साढ़े 11 बजे जब वो स्कूल मैदान में खेल रहा था तो एक लड़का उसके पास आया और उसे तितली पकड़ने के बहाने स्कूल की पिछली तरफ झाड़ियों में ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। बच्चे के चाचा का कहना है कि पहले तो वे ये सोचकर चुप रहे कि लोग क्या कहेंगे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि कल को दूसरे बच्चों के साथ भी आरोपी यही करेगा। इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी उप-निरीक्षक रामबीर ने बताया कि उन्हें पांच अप्रैल की शाम को बच्चे के परिजनों ने शिकायत दी थी। शिकायत पर उन्होंने अज्ञात बच्चे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को गांव व स्कूल में जाकर मामले की जांच की और पीडि़त बच्चे को भी मेडिकल व काउंसलिंग आदि करवाई जा रही है।