{"_id":"6873fe538a4fafb45d099f74","slug":"a-special-camp-was-set-up-for-the-devotees-at-bhavani-temple-kaithal-news-c-18-1-knl1004-691351-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भवानी मंदिर मंे कांवडि़यों के लिए लगा विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भवानी मंदिर मंे कांवडि़यों के लिए लगा विशेष शिविर
Mon, 14 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर परिसर में आदर्श नाटक क्लब द्वारा आयोजित शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान बलबीर सैनी ने की। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई से शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विशेष कांवड़ शिविर लगाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
शिविर में आने वाले कांवड़ियों के लिए जलपान, भोजन और रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इन सेवाओं के संचालन हेतु क्लब सदस्यों को विशिष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
प्राचीन श्री मां भवानी मंदिर के पुजारी मनिंदर शर्मा ने बताया कि सावन मास के हर सोमवार को मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके साथ ही श्री भवानी सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर समिति के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर महोत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।