{"_id":"69e7ded3a8f279d6c50cdddb","slug":"a-special-awareness-campaign-is-being-run-in-the-city-by-the-municipality-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148270-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगर पालिका की ओर से शहर में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगर पालिका की ओर से शहर में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान
टीम बाजार क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए
Link Copied
कलायत। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए कलायत नगर पालिका ने शहर में विशेष जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत आवासीय क्षेत्रों और मुख्य बाजार में टीम लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। नगर पालिका का उद्देश्य इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में कलायत को बेहतर रैंकिंग दिलाना है। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद आवश्यक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर पालिका सचिव पवन कुमार के निर्देश पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सफाई सुपरवाइजर सोम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, गीले और सूखे कचरे को अलग रखने एवं प्लास्टिक के कम उपयोग जैसे विषयों पर जागरूक किया। अभियान के दौरान नागरिकों को यह भी बताया गया कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है। टीम ने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फैलने दें। नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।