{"_id":"67f572732055822420031a85","slug":"a-rally-was-taken-out-to-motivate-people-to-enroll-kaithal-news-c-18-1-knl1004-620216-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रैली निकाल दाखिले के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रैली निकाल दाखिले के लिए किया प्रेरित
Wed, 09 Apr 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खानपुर विद्यालय में दाखिला अभियान के तहत मंगलवार को विद्यालय के विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ, ग्राम सभा सदस्य व एसएमसी सदस्यों ने एक रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए जागरूक किया।
इससे पहले डीडीओ हरपाल सिंह और गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनू ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है। हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर सरकारी स्कूल में करें पढ़ाई, गांव खानपुर ने ठाना है स्कूल अपग्रेड करवाना है। बच्चो के ऐसे नारों से पूरा गांव खानपुर गुंजायमान हो गया।
स्कूल डीडीओ हरपाल सिंह ने गांव में जगह जगह चौराहे में लोगों को शिक्षा की महत्ता और सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए गांव के सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिले दिलवाने का आह्वान किया। उसी आह्वान से रैली के समय ही 14 बच्चो ने निजी से सरकारी स्कूल में दाखिला के फार्म भरे।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम वासियों से वायदा किया कि वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई में कोई भी बाधा नहीं आने देंगे। सरपंच प्रतिनिधि सोनू ने कहा कि मेरे गांव खानपुर से कोई भी बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ने नहीं जाएगा।
स्कूल इंचार्ज रेखा देवी ने कहा कि वह और उनका स्टाफ अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे और उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास स्कूल में वे सुविधाएं हैं जो कोई निजी स्कूल बच्चों को उपलब्ध नहीं करवा सकता।
उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय से हर वर्ष 8 से 10 बच्चे बुनियाद और एनएमएमएस में चयनित हो रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य सुनील, सुभाष व स्टाफ रैली में मौजूद रहे।
प्रवेश के लिए अभिभावकों से मिलें अध्यापक
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में मंगलवार को सीआरसी हरपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश उत्सव से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें खेड़ी ग़ुलाम अली कलस्टर के सभी स्कूल मुखियाओं ने भाग लिया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी गुरनाम सिंह, एबीआरसी कुसुम तथा बीआरसी सीवन से बीआरपी सतीश ने शिरकत की। गुरनाम सिंह ने प्रवेश उत्सव संबंधी विभाग की ओर से दिए गए सभी दिशा निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी स्कूल मुखिया को निर्देश दिए गए की सभी बच्चों को अगली कक्षा में ट्रांजिट कर दिया जाए और प्रतिदिन की नामांकन संख्या विभाग के लिंक पर नियमित रूप से भरी जाए। बैठक में प्रधानाचार्य हरदयाल अरोड़ा, नवीन शर्मा, सुरेश कुमार, प्रयाग सैनी, सुरेन्द्र कुमार, सुखवंत सिंह, अनिल कुमार, श्री भगवान, बलविंदर सिंह, पाला राम, अवतार सिंह उपस्थित रहें। संवाद