फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A person lost his life in a land dispute, case for murder

जमीन के विवाद में गई व्यक्ति की जान, हत्या के आरोप में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
A person lost his life in a land dispute, case for murder
A person lost his life in a land dispute, case for murder - फोटो : Kaithal
कैथल। गांव ढयोडखेड़ी में जमीनी विवाद में हुए झगड़े में घायल एक व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष के सात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी पक्ष ने भी मृतक के परिजनों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढयोडखेड़ी निवासी मनीष ने बताया कि वह खेती बाड़ी व दूध बेचने का कार्य करता है। उसने अपने प्लाट में पशुओं के लिए शेड बनवाया है। इसी प्लाट के पीछे गांव के ही गुलाब सिंह का प्लाट है। शुक्रवार को वह दूध बेचने के लिए कैथल जा रहा था। तभी रास्ते में उसे गुलाब सिंह मिला। उसने उसे रास्ते में रोककर शेड पीछे हटाने को कहा। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़वाया। आरोप है कि इसके बाद जब वह वापस गांव आ रहा था तो घर के नजदीक पहुंचने पर गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह, सुभाष, सिंदर, जस्सू, पिंकी व महेंद्र की पत्नी उससे मारपीट करने लगे। उसे छुड़वाने के लिए उसके चाचा रतन सिंह आये तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसमें चाचा के सिर पर गहरी चोटें आईं। वे उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसके चाचा को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जब वे पीजीआई पहुंचे तो इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर आरोपी पक्ष गांव ढयोडखेड़ी निवासी जसविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनीष ने अपने प्लाट में पशुओं के लिए शेड डाला है। शेड का एक एंगल गली में निकल रहा है। गली से वाहन निकालते समय परेशानी आ रही है। इस बारे में मनीष को कहा गया तो उसने कोई सुनवाई नहीं की। 20 नवंबर को उसका भाई गुलाब ट्रैक्टर-ट्राली लेकर शहर से वापस गांव आ रहा था तो उसके भाई ने शेड का एंगल पीछे हटाने के लिए कहा। इस पर मनीष झगड़ा करने लगा। उसे समय बीच-बचाव कर शांत कर दिया गया। इसके बाद मनीष, अनिल, सुंदर सिंह, रतन सिंह, प्रभु, अमन कुमार, रिंकू, गुरचरण सिंह, मदानिया, सुरेश, सुमन व कृष्णा ने लाठी व गंडासी से उन पर हमला कर दिया। इस झगड़े में उसे, उसके भाई गुलाब, चांदी राम, सुभाष, सलिंद्र, महेंद्र सिंह सहित परिवार के अन्य लोगों को चोट आई है। थाना तितरम पुलिस के अनुसार इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed