फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A Murrah buffalo secured the first position by producing 25.006 kg of milk per day.

Kaithal News: मुर्रा भैंस ने 25.006 किलोग्राम प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान किया हासिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A Murrah buffalo secured the first position by producing 25.006 kg of milk per day.
प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध देने वाली भैंस के साथ आयोजक
कलायत। पशुपालन विभाग कैथल की ओर से पशु चिकित्सालय बालू के अंतर्गत गांव कैलरम में आयोजित मुर्रा भैंस दुग्ध प्रतियोगिता में स्थानीय पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य उच्च दुग्ध उत्पादन करने वाली मुर्रा नस्ल की भैंसों को प्रोत्साहित करना और पशुपालकों को उन्नत पशुपालन के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग उप मंडल अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश और डॉ. पवन बुरा ने बताया कि प्रतियोगिता में गांव कैलरम की मुर्रा भैंस ने सर्वाधिक 25.006 किलोग्राम प्रतिदिन दूध उत्पादन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता पशुपालक को पशुपालन विभाग की ओर से 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर उपस्थित पशुपालकों ने विजेता को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मुर्रा नस्ल की भैंस हरियाणा की पहचान है और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाकर दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने पशुपालकों से संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और पशुओं की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की ताकि दूध उत्पादन के साथ-साथ पशुओं का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पशुपालन विभाग के उप मंडल अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश, पशुचिकित्सक बालू डॉ. पवन बूरा, पशुचिकित्सक कलायत डॉ. हरीश रोहिल्ला, वीएलडीए सुनील कुमार और जगदीश ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पशुपालकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन और आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। इससे क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध देने वाली भैंस के साथ आयोजक

प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध देने वाली भैंस के साथ आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed