फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A married woman committed suicide by hanging herself in Songal

Kaithal News: सौंगल में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 31 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A married woman committed suicide by hanging herself in Songal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सौंगल गांव में मंगलवार रात 20 वर्षीय नवविवाहिता कमलदीप कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमलदीप ने करीब दो माह पहले पटियाला निवासी गौरव के साथ प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद वह ससुराल सौंगल में रह रही थी।

मृतका की मां रानी कौर, निवासी पटियाला, ने राजौंद थाना में दी शिकायत में ससुराल पक्ष पर बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर विवाहिता के पति गौरव और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रानी कौर ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद ही बेटी के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आने लगी थीं। कुछ दिन पहले पति से विवाद हुआ था, जिसे समझा-बुझाकर सुलझाया गया। लेकिन इसके बाद भी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसकी वजह से उसने 29 जुलाई की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि आत्महत्या से पांच दिन पहले वह कौथली देने सौंगल आई थीं। तब बेटी ने उन्हें अपने साथ ले जाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने इसे अस्थायी असहमति मानकर अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार ः पति गौरव टैक्सी चलाता है और परिजनों के अनुसार दो-तीन दिन पहले वह पटियाला की ओर वाहन लेकर गया था। ससुराल पक्ष ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों को निराधार बताया। उधर, राजौंद थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed