{"_id":"69163023dd2c1d81610d452b","slug":"a-laborer-died-after-being-hit-by-a-bus-kaithal-news-c-245-1-kht1005-140633-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बस की चपेट में आने से मजदूर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बस की चपेट में आने से मजदूर की गई जान
Fri, 14 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार देर सायं बात्ता गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कैलरम निवासी 26 वर्षीय मजदूर सुखदेव की दर्दनाक मौत हो गई। वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। जैसे ही उसने सड़क के बीच बने कट को पार करने की कोशिश की, जींद डिपो की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
घटना शाम करीब 7:30 बजे बात्ता गांव के पास एक होटल के समीप हुई। जांच अधिकारी एएसआई बलजोर सिंह ने बताया कि सुखदेव अपनी मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहा था। बात्ता गांव के पास हाईवे के बीच बने कट से गुजरते ही सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकार से मदद की गुहार ः सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार और ग्रामीणों ने बताया कि सुखदेव दिहाड़ी मजदूरी था। पीछे पत्नी और तीन छोटी बच्चियां हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित को सहायता प्रदान की जाए।