{"_id":"689b982fd0166a41b906fe36","slug":"a-grand-tricolor-procession-was-taken-out-in-sewan-kaithal-news-c-245-1-kht1003-136188-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Wed, 13 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
03 सीवन में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेते लोग। संवाद
सीवन। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पार्टी के आदेशाें के तहत सीवन मंडल में मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मंडल संयोजक संजय सैनी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण रसूलपुर, मंडल अध्यक्ष ने की। तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, एवं मंडल प्रभारी अवधेश किशोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने तिरंगे की महिमा, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों के योगदान पर प्रकाश डाला और युवाओं से देशभक्ति की भावना को हमेशा जीवित रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अशोक गुर्जर ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, बलिदान और एकता का प्रतीक है।
यात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए गुज़री, जहां जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया और भारत माता की जय के जयघोष गूंजते रहे। संवाद