फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A fraud of Rs 1 crore... The tantrik's family lives in a simple house....

Kaithal News: व्यापारियों ने चालान पर जताई नाराजगी

Sat, 11 Apr 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A fraud of Rs 1 crore... The tantrik's family lives in a simple house....
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के व्यस्त भगत सिंह चौक पर चलाए जा रहे पुलिस के चालान अभियान पर व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यभार संभालने के बाद से चौक पर यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिकंदर गुप्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा बिना पर्याप्त चेतावनी के चालान काटे जा रहे हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि चौक पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है, इसके बावजूद वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। इसका सीधा असर बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या पर पड़ रहा है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि कई बार ग्राहक अपने वाहन कुछ ही मिनटों के लिए खड़े करते हैं, लेकिन पुलिस तुरंत चालान कर देती है। इस तरह की सख्ती से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed