फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A fine of two lakh 14 thousand 994 rupees was imposed in six cases

Kaithal News: छह केसों में दो लाख 14 हजार 994 रुपये का जुर्माना

Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A fine of two lakh 14 thousand 994 rupees was imposed in six cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडीसी बाबू लाल करवा की ओर खाद्य पदार्थों के सैंपलों, लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन से संबंधित 15 केसों की सुनवाई की। इसमें से 13 केसों का मौके पर निर्णय दिया। दुकानदारों व कंपनियों के केसों की सुनवाई के दौरान के अवमानक और मिस ब्रांडिंग के छह केसों में दो लाख 14 हजार 994 रुपये की राशि का जुर्माना दंड स्वरूप लगाया गया।

एडीसी ने बताया कि खाद्य पदार्थ निर्माता और विक्रेताओं में मेसर्स केवीजी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड जिला सोनीपत को अवमानक फुल क्रीम मिल्क के केस में (जिसका सैंपल कृष्ण पान भंडार, बस स्टैंड पूंडरी से लिया गया था), मेसर्स सिंगला ट्रेडर कांगथली को अवमानक पनीर के केस में, मेसर्स गर्ग मिल्क डेयरी गांव सीवन को अवमानक पनीर और अवमानक फैट क्रीम के केस में, मेसर्स बहादुर चंद हरबंश लाल रेलवे गेट कैथल को बिना लाइसेंस व मिस ब्रांडिंग के केस में तथा मेसर्स श्री गणपति एग्रो फूड गांव खुडाडपुर, समाना, जिला पटियाला को मिस ब्रांडिंग सोया पनीर के केस में (जिसका मेसर्स मेसर्स ई-स्माईल पीजा स्टोर नजदीक शिव मंदिर करनाल रोड कैथल से लिया गया था)। इन सभी पर दो लाख 14 हजार 994 रुपये की राशि का जुर्माना दंड स्वरूप लगाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात बिना रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों, जिनमें कलायत स्थित मेसर्स श्री कृष्ण लाल स्वीट्स एंड ताज कन्फैंसरी, कैथल बस स्टैंड पर मैसेज एचपीएमसी जूस बार, पूंडरी बस स्टैंड पर मैसर्ज शिव कैंटीन दुकान नंबर-1, कृष्ण पान भंडार, मैसर्ज श्री हरि इंटरप्राइजेज, फ्रांसवाला रोड कैथल में वैष्णो आटा चक्की, तितरम मोड कैथल में राज शुद्ध वैष्णो भोजनालय को पंजीकरण करवाने तथा लाइसेंस को समय अनुसार नवीनीकरण करवाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने आमजन का आह्वान किया कि किसी भी खाद्य पदार्थ को उसकी मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी तिथि देखने के बाद ही सामान खरीदें और यदि उस सामान पर यह अंकित नहीं पाया जाता है तो इसकी सूचना जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को दें। सुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed