फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A dog bit 10 people, including children and the elderly.

Kaithal News: कुत्ते ने बच्चों और बुजुर्गों समेत 10 लोगों को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A dog bit 10 people, including children and the elderly.
गांव कौल में बच्चे को कुत्ते से बचाने का प्रयास करते स्वजन। सीसीटीवी
ढांड। गांव कौल में वीरवार को एक आवारा पागल कुत्ते ने बच्चों और बुजुर्गों समेत 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए इन हमलों के बाद ग्रामीणों ने खुद को और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए घरों के गेट बंद कर लिए। इसके अलावा गलियों में खेलने वाले बच्चों को भी घरों के अंदर रहने को कहा गया। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुत्ते के हमले की जानकारी साझा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

65 वर्षीय ईशम सिंह ने बताया कि दोपहर के समय वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक ट्राली के पीछे-पीछे लाल रंग का कुत्ता वहां पहुंचा और अचानक उन पर हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, कुत्ते ने उनकी टांग पर काट लिया। ईशम सिंह ने बताया कि उनके हाथ में चाय की थर्मस बोतल थी। उन्होंने बचाव में बोतल कुत्ते के सिर पर मारी, जिसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि उनका बेटा गली में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन तुरंत घर से बाहर निकले और कुत्ते के चंगुल से उसे बचाया। अनिल सगवाल ने बताया कि कुत्ते ने गांव में करीब 8 से 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते के हमले में घायल ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये कुत्ते झुंड में घूमते हैं और मौका मिलते ही हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed