{"_id":"6a188a5eac33d183c10d2e61","slug":"a-canter-hits-a-mother-and-daughter-walking-on-foot-mother-dies-daughter-injured-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149989-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पैदल जा रही मां-बेटी को कैंटर ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पैदल जा रही मां-बेटी को कैंटर ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
मृतक पूजा। सोशल मीडिया
कैथल। जिले के गुहला में सड़क पर पैदल जा रही मां-बेटी को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें गुहला निवासी महिला पूजा की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी मन्नत घायल हो गई। घटना की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
शिकायत में वार्ड नंबर 10 सीता राम कॉलोनी गुहला निवासी गगन ने बताया कि वह वेटरनिटी प्राइवेट डाॅक्टरी का काम करता है। 27 मई को शाम करीब 5.00 बजे वे किसी काम से अपनी बाइक पर स्वार होकर अपने निजी काम के लिए चीका जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जब मैं 132 केवी बिजली बोर्ड गुहला के सामने से गुजर रहा था तो चीका साइड से एक कैंटर चालक लापरवाही से चलाता हुआ आ रहा था, जो सड़क पर जा रही एक कार को बिना होर्न दिए ओवरटेक करने लगा और कैन्टर का संतुलन बिगड़ गया और कैन्टर चालक ने सड़क किनारे जा रही पैदल एक लड़की व एक औरत को टक्कर मार दी।
कैन्टर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे में टकराया और रुक गया। हादसे को देख कर चालक मौके से भाग गया। जब मैंने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके उस औरत व लड़की को जाकर देखा तो वह मेरी भाभी करीब 40 वर्ष की पूजा व मेरी भतीजी मन्नत निवासी वार्ड नं. 10 सलेमपुर थी। हादसे में लड़की को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल गुहला में प्राइवेट व्हीकल में लेकर जाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में मेरे भाई गौरव व उसके परिवार वालों को सूचना दी। अस्पताल में डाक्टरों ने भाभी पूजा को चेक कर मृत घोषित कर दिया व मेरी भतीजी को लगी अधिक चोटों के कारण पटियाला रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।