फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A bike rider died after being hit by a car

Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

Thu, 01 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after being hit by a car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की चंदाना रोड पर एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने पिता के साथ कलायत के बड़सीकरी गांव से शहर आ रहा था। चंदाना गांव से शहर में प्रवेश करते ही उसे कार ने टक्कर मार दी।

इसके बाद उसे कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना में दी गई शिकायत में बड़सीकरी निवासी पवन कुमार ने बताया कि खेती करता है। 20 अप्रैल को वह अपने 18 साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर कैथल आ रहा था। अमन बाइक चला रहा था। जब वे शाम को करीब तीन बजे चंदाना गांव से होते हुए कैथल पहुंचा तो सफेद रंग की कार ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वे दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। मोटरसाइकिल गड्ढों में जा गिरा। इससे अमन बेहोश हो गया। उसके सिर में काफी चोटें थी। पूछताछ में गाड़ी चालक ने अपना नाम सुरेंद्र निवासी भगवानपुरा बताया।


उसने अपने लड़के को राहगीरों की सहायता से कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 29 अप्रैल को अमन की मौत हो गई। अमन 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता था।

शहर थाना की प्रभारी एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed