फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   96 players from the district will show their strength in Panchkula.

Kaithal News: पंचकूला में जिले के 96 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Wed, 17 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
96 players from the district will show their strength in Panchkula.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगा पंचकूला में 19 जुलाई से आयोजित होनी है। यह जानकारी मंगलवार को जिला खेल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार व कुश्ती कोच विजय कुमार ने दी है।

खेल अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें कैथल जिले के 96 महिला व पुरुष खिलाड़ी सहित जिला केसरी व जिला कुमार खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को 18 जुलाई को पंचकूला में पहुंच कर प्रतियोगिता में शामिल होने की जानकारी देनी है।
विज्ञापन


ये प्रतिभागी होंगे शामिल ः कोच विजय कुमार ने बताया कि इस राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में ग्रीको में जिला कुमार में संजय कुराड़, जिला केसरी में रोहित भूरा बालू, फ्री स्टाइल में जिला कुमार रजनीश, जिला केसरी राजू पट़्टी अफगान, महिला जिला कुमारी में काश्वी व जिला केसरी सिमरनजीत कौर हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार महिला खिलाड़ी भार वर्ग अंडर 17 में 10, अंडर 21 में 10, सीनियर वर्ग में भी 10 खिलाड़ी शामिल हैं।

इसके अलावा एक जिला कुमारी व एक जिला केसरी है। ग्रीको रोमन में पुरुष भार वर्ग में अंडर 17 में 10, अंडर 21 में 10 व सीनियर वर्ग में भी 10 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा एक जिला कुमार व एक जिला केसरी है। फ्री स्टाइल में पुरुष भार वर्ग में अंडर 17 में 10, अंडर 21 में 10 व सीनियर वर्ग में भी 10 खिलाड़ी शामिल हैं।इसके अलावा एक जिला कुमार व एक जिला केसरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed