फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   9.31 crore spent on hospital beautification; building develops dampness, paint peeling off in patches.

Kaithal News: अस्पताल सुंदरीकरण पर 9.31 करोड़ खर्च, भवन में सीलन आई, जगह-जगह पपड़ी फटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
9.31 crore spent on hospital beautification; building develops dampness, paint peeling off in patches.
इमरजेंसी के बाहर लोकार्पण से एक दिन पहले टाइल लगाने में जुटे मजदूर। संवाद
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9.31 करोड़ खर्च करने के बाद भी 11 महीनों में जिला नागरिक अस्पताल का कायाकल्प नहीं किया जा सका। बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ से अस्पताल में हुए सुंदरीकरण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण से पहले पड़ताल में सुंदरीकरण के कार्य में कई गंभीर खामियां मिलीं। अस्पताल में जगह- जगह पपड़ी फटी मिली और अंदर व पीछे की तरफ पूरी बिल्डिंग की दीवार पर सीलन लगी है।
विज्ञापन

कई जगह खोखली जगहों पर पत्थर रखे गए हैं और अल्ट्रासाउंड के लिए बने प्रतीक्षा कक्ष में अब तक एसी नहीं लगाए गए हैं। दोनों ही प्रतीक्षा कक्षों में भी ग्रेनाइट लगाकर फिनिशिंग और साफ-सफाई का कार्य नहीं किया गया है। कई जगह सीवरेज का कार्य अधूरा पड़ा है। पूरी बिल्डिंग के चारों तरफ बनी सीवरेज के स्लैब जगह-जगह टूटे पड़े हैं। अस्पताल भवन को सुंदरता के नाम पर सिर्फ पीवीसी सीटों से ढक दिया गया है। इन पीवीसी सीटों में भी अब भी कई जगहों पर गैप साफ दिखने लगा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी के बाहर टाइल लगाने में जुटा विभाग
कागजों में काम पूरा हो जाने और 1 जुलाई को लोकार्पण की तारीख तय हो जाने के बावजूद अस्पताल में अब भी काम पूरा नहीं हो सका है। लोकार्पण से एक दिन पहले इमरजेंसी के बाहर विभाग जल्दबाजी में टाइल लगाने में जुटा है। इमरजेंसी का मुख्य मार्ग टाइल लगाने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और मरीजों को पूरे भवन के चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बदली गईं टूटी हुई टाइलें
स्वास्थ्य विभाग ने यहां सबसे देरी से काम करवाया और जो करवाया वह भी आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। पूरे भवन के सभी कमरों में दीवारों पर टाइल लगवाई गईं लेकिन इस विंग में दीवारों को सिर्फ पुताई कर छोड़ दिया गया। नीचे जो टाइलें टूटी पड़ी थी उन्हें भी नहीं बदला गया। जो टाइल बिल्कुल उखड़ गई थी बस उनको फिक्स करने का काम किया है। इतना ही नहीं आयुष विभाग में आयुर्वेद विशेषज्ञ के कमरे में नल से पानी हर समय टपकता रहता है। विभाग की ओर से इसको भी रिपेयर नहीं करवाया गया।
अस्पताल में हुए सुंदरीकरण और आधारभूत सुविधाओं के प्रमुख कार्य
- अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का नवीनीकरण व आकर्षक साइनेज बोर्ड लगाए गए।
- भवन के बाहरी हिस्से को आधुनिक एसीपी पीवीसी सीट लगाकर संवारा गया।
- ओपीडी, कार्यालयों और वार्डों में एसीपी शीट लगाकर इंटीरियर को आधुनिक बनाया गया।
- एसएनसीयू, ऑपरेशन थिएटर, गायनी वार्ड व पीडियाट्रिक आईसीयू में फॉल्स सीलिंग व विनाइल फ्लोरिंग कराई गई।
- मरीजों व तीमारदारों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, नई बेंच और पेयजल की बेहतर व्यवस्था की गई।
- अस्पताल परिसर में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक, बाउंड्री वॉल पेंटिंग और गमले रखे गए हैं।
- रैंप और सुरक्षा कक्ष का नवीनीकरण किया गया।
- ड्राई बैक क्षेत्र का रेनोवेशन तथा छतों की स्थायी लीकेज मरम्मत कराई गई।
- मोर्चरी के बाहर नया कमरा और शेड का निर्माण किया गया।
पूरे जिला नागरिक अस्पताल परिसर के सुंदरीकरण के कार्य का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। वैसे तो पूरे भवन का कायाकल्प करवाया गया है लेकिन इसमें कई स्टेज पर बदलाव होते रहे और इसी वजह से कुछ काम लंबित रह गए। फिर भी जहां कुछ खामियां रह गई हैं तो उन्हें पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से बातचीत करके दूर करवाया जा रहा है।

- डॉ. रेणु चावला, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, कैथल।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed