फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव खरौदी में गंदे पानी की निकासी का कोई प्रंबधर न होने से रोष,

गांव खरौदी में गंदे पानी की निकासी का कोई प्रंबधर न होने से रोष,

Fri, 08 Feb 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
गांव खरौदी में गंदे पानी की निकासी का कोई प्रंबधर न होने से रोष,
गांव खरौदी में गंदे पानी की निकासी न होने से रोष
विज्ञापन

फोटो नंबर-44
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भाजपा सरकार का नारा गांव खरौदी में पूरा होता नजर नहीं आ रहा। करीब छह हजार की आबादी वाले गांव खरौदी में गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। गांव की अधिकतर गलियां हर समय गंदे पानी से लबालब रहती है।
घरों से निकला गंदा पानी नालियों से होता हुआ गलियों में जमा रहता है। जब गलियां भी पूरी तरह से भर जाती हैं तो वहीं पानी वापस घरों में घुसने लगता है। स्कूल जाने वाले बच्चे हो यो अपने काम धंधे से निकाले ग्रामीण सबको गलियों में भरे गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। यहां तक कि गांव के सरपंच सेवा सिंह के स्वयं के मकान की दहलीज तक गंदा पानी भरा है। ग्रामीण पंच मानक सिंह, सरुप सिंह, छवेग सिंह, पिरथी राम, कृष्ण कुमार, गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव खरौदी में गंदे पानी की निकासी का एक मात्र साधन गांव के तालाब हैं। सफाई ना होने की वजह से तालाब पिछले काफी दिनों से ओवर फ्लो चल रहे है। ऐसे में घरों का गंदा पानी हर समय गलियों में जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में तो हालत ओर भी अधिक खराब हो जाती है। जब गांव का पानी भारी मात्रा में तालाब में जाता है वह ओवरफ्लो होकर उनके घरों में घुस आता है।
विज्ञापन

गांव में चार तालाब है जो सभी ओवरफ्लो चल रहे हैं। पंचायत की जमीन पर तालाब खुदवाए जा सकते हैं लेकिन लगभग 300 एकड़ पंचायती जमीन पर पिछले लंबे समय से ग्रामीणों का कब्जा है। ग्राम पंचायत के पास न ही आमदन का कोई साधन है और न ही गंदे पानी की निकासी के लिए किसी प्रकार का बजट है। इस काम के लिए सरकार और प्रशासन से कई बार मदद मांगी गई लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा सिंह, सरपंच गांव खरौदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed