{"_id":"5c3f77bcbdec22731e1abd33","slug":"91547663292-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में एमडी ने किया ज्वाईन, कार्रवाई के बारे में कोई निर्देश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में एमडी ने किया ज्वाईन, कार्रवाई के बारे में कोई निर्देश नहीं
विज्ञापन
शुगर मिल में एमडी ने किया ज्वाइन, कार्रवाई के बारे में कोई निर्देश नहीं
डीसी ने किसान संघ को दिया था आश्वासन, एमडी के ज्वाइन करते ही कर देंगे मिल से ज्वादा खोई बाहर भेजने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड
दिन भर किसान संघ नेता करते रहे जानकारी लेने का प्रयास, डीसी ने कहा- मैं छुट्टी पर हूं
मिल में एमडी के स्टेनो तक के पास नहीं है नए एमडी का नंबर
किसान संघ ने कहा- वीरवार को भी नहीं हुई कार्रवाई तो फिर शुरू कर देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल में चिप घोटाले की जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर 20 दिनों तक चलते धरने को डीसी के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था। जिसमें डीसी ने आश्वासन दिया था कि एमडी के ज्वाइन करते ही ज्यादा मात्रा में खोई बाहर भेजने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। बुधवार को एमडी ने ज्वाइन तो कर लिया, लेकिन कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। डीसी ने कहा कि वे छुट्टी पर हैं। उन्हें ज्वाइनिंग बारे जानकारी नहीं हैं। वहीं किसान संघ ने ऐलान किया है कि यदि वीरवार को इस संबंध में कार्रवाई नहीं हुई तो किसान दोबारा से धरना शुरू करेंगे।
विदित रहे कि चिप घोटाले में जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर मिल परिसर के बाहर किसान संघ ने 20 दिनों तक धरना दिया। जिसे मंगलवार को डीसी द्वारा 500 क्विंटल खोई बाहर भेजने के दोषी कर्मचारियों को नए एमडी द्वारा ज्वाइन करते ही कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया था। इसके बाद बुधवार को एमडी ने ज्वाईन कर लिया। लेकिन देर सांय तक कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। किसान संघ के नेता व कार्यकर्ता भी दिन भर इस संबंध में जानकारी के लिए प्रयासरत रहे। मिल के नए एमडी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मिल में स्टैनो तक के पास उनका नंबर नहीं मिला।
वहीं डीसी ने कहा कि वे छुट्टी पर हैं। आधिकारिक तौर पर वापिस लौटने पर ही कुछ बता सकते हैं।
किसान संघ के प्रवक्ता रणदीप आर्य फरल ने कहा कि प्रशासन दोषी कर्मचारियों को बचाने में जुटा हुआ है। यदि ऐसा ही रहा तो किसान संघ दोबारा आंदोलन करेगा। वीरवार को भी यदि डीसी के आश्वासन अनुसार कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संघ फिर से धरने पर बैठेगा।
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन ने दिया एमडी को ज्ञापन : नए एमडी के ज्वाइन करते ही मिल के कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान सुरेश कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। जिसमें चिप घोटाले के दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करके बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही वसूली डालकर रिकवरी की मांग की। ज्ञापन की प्रति एमडी, डीसी, एसपी व सीएम को भी भेजी गई। कार्रवाई ना होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।