{"_id":"5c3e2693bdec2273673659fe","slug":"91547576979-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बिजली सप्लाई होने पर दुकानदारों व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम बिजली सप्लाई होने पर दुकानदारों व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिजली सप्लाई कम होने पर दुकानदारों व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। फतेहपुर के अनेक ग्रामीण व दुकानदार बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानदारों ने बिजली संबंधित मांगों को लेकर बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीण व दुकानदार अरूण गर्ग, सुरेश कुमार, विजय शर्मा, अजय कुमार, सुरेश कुमार, सुखपाल, जसी, बलविंद्र, रामकला, जयपाल, अजमेर, अश्वनी, संदीप, बजेंद्र, महेश, रामकुमार, सुखबीर सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फतेहपुर में आधे गांव में 20 घंटे लाइट चलते है तो आधे गांव में 7 व 8 घंटे बिजली सप्लाई चलती है। जिस आधे गांव में कम लाइट चलती है, उसमें दिन में मुश्किल से एक घंटा ही लाइट चलती है। इसी क्षेत्र में लगभग 300 दुकानें भी है, जिनपर बिजली से चलने वाले उपकरण लगे हुए है और लाइट से ही काम चलता है, जिसको लेकर कई बार बिजली कार्यकारी अभियंता, एसडीओ व जेई को भी लिखित में सूचित कर चुके है। उनकी इस मांग पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि ग्रामीणों सहित दुकानदार पर समय पर अपना बिजली बिल अदा करते है। उन्होंने रोष स्वरूप चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो वे रास्ता भी जाम करेंगे।