{"_id":"5c2faf37bdec225712492e47","slug":"91546628919-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो मंडी में गेहूं बिक्री में आ सकती हैं परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो मंडी में गेहूं बिक्री में आ सकती हैं परेशानियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो मंडी में गेहूं बिक्री में आ सकती हैं परेशानियां
कितने एरिया में, किस किल्ला नंबर में बोई है फसल, ऑनलाइन देना होगा गेहूं व सरसों की फसल का ब्योरा
मंडी में फसल ले जाए जाने पर गेटपास के माध्यम से देनी होगी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी
इसके बाद ही मिल पाएगा न्यूनतम समर्थन मूल्य, 31 जनवरी तक होना है पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
फोटो संख्या-26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यदि आपने गेहूं व सरसों की फसल की बिजाई की है और उसे सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं तो आपको मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जाकर इसे ऑनलाइन दर्ज करवाना होगा। मंडी में जब आप फसल लेकर पहुंचेेंगे तो गेट पास इसी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के ब्योरे के अनुसार ही आपकी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। सरकार द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को ऑनलाइन खोलकर इसमें ई-खरीद ऑप्शन में जाकर वहां अपना नाम, अपना किल्ला नंबर, खेवट व मुरब्बा नंबर, कितने क्षेत्र में गेहूं या सरसों की फसल की बुआई की है। अपना फोन नंबर, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता संख्या अपलोड करना होगा। जिससे सरकार के पास जानकारी पहुंच जाएगी कि किस किसान ने कितने क्षेत्र में गेहूं व कितने क्षेत्र में सरसों की फसल की बुआई की है।
अटल सेवा केंद्रों से भी करवाया जा सकता है रजिस्ट्रेशन : अटल सेवा केंद्र संचालकों को भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। जिस भी किसान का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, तुरंत उसके बैंक खाते में 10 रुपये जुड़ जाएंगे। इसके अलावा किसान अपने एंड्रॉयड मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
विज्ञापन
जिला कृषि उपनिदेशक डा. पवन शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा इस बार मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के लिए गेहूं व सरसों की फसल का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया है। ताकि इसे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचा जा सके। किसान अपनी फसल का ब्यौरा ऑनलाइन पोर्टल पर दें। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं। रजिस्ट्रेशन होते ही उनके खाते में दस रुपये आएंगे। इसके बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में किसानों को राहत मिलेगी। मंडी में गेट पास के समय यह रजिस्ट्रेशन जांचा जाएगा। 31 जनवरी 2019 तक किसान अपना ब्यौरा इस पोर्टल पर दे सकते हैं।