फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   वीवीपैट नई तकनीक से मतदाताओं को मिलती है अपने मत की सही जानकारी

वीवीपैट नई तकनीक से मतदाताओं को मिलती है अपने मत की सही जानकारी

Sat, 01 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वीवीपैट नई तकनीक से मतदाताओं को मिलती है अपने मत की सही जानकारी
वीवीपैट नई तकनीक से मतदाताओं को मिलती है अपने मत की सही जानकारी
विज्ञापन

बीडीपीओ ब्लाक चीका में ईवीएम व वीवीपैट का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
गुहला-चीका। भारत निवार्चन आयोग द्वारा आने वाले चुनावों में ईवीएम को अपडेट करते हुए नई तकनीक से सुसज्जित मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के माध्यम से वोटिंग करवाई जाएगी। इस वीवीपैट में मतदाता को अपने डाले हुए मत के बारे में पूरी जानकारी मौके पर ही मिल जाएगी तथा उसे पता चल सकेगा कि उसकी वोट किस प्रत्याशी के पक्ष में गया है। इस नई तकनीक से मतदान प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता आएगी। वीवीपैट और ईवीएम की ट्रेनिंग देने के लिए बीडीपीओ कार्यालय चीका सभागार में कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को आगामी 13 दिसंबर तक इस नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है। आईटीआई कैथल से अनुदेशक संजय वर्मा और सिंचाई विभाग के पवन कुमार इस नई तकनीक के बारे में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा। यह एक स्वतंत्र प्रिंटर प्रणाली है, जिसको ईवीएम से जोड़ा जाता है। इसके माध्यम से मतदाता को अपना मतदान बिल्कुल सही होने की पुष्टि मिलती है। वीवीपैट को कंट्रोल यूनिट से और बैलेट यूनिट को वीवीपैट से जोड़कर कैसे मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई जाती है, इसके बारे में पूरी जानकारी कैंप में दी जा रही है। गुहला में कुल 196 बुथ हैं। एक सितंबर 2018 की मतदाता सूची के अनुसार कुल 1 लाख 68 हजार 712 मतदाता हैं। जिसमें 79 हजार 268 महिला तथा 89 हजार 444 पुरूष मतदाता हैं। इन मशीनों में नई तकनीक से आटोमेटिक रीडिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed