{"_id":"5bce1acbbdec2269717a1d67","slug":"91540233931-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आए अध्यापक व बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आए अध्यापक व बिजली कर्मचारी
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आए अध्यापक व बिजली कर्मचारी
बिजली विभाग कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार रात 10 बजे से हड़ताल शुरू की
कार्य कराने के लिए पहुंचे उपभोक्ता दिनभर भटकते रहे
फोटो नंबर-19, 24
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले एक सप्ताह से हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में अब बिजली कर्मचारी भी समर्थन में आ गए है। कर्मचारियों ने रविवार रात दस बजे के बाद ही हड़ताल शुरू कर दी। बिजली विभाग की यूनियनों के कर्मचारियों ने सोमवार को पिहोवा चौक पर स्थित विभाग के कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान इकबाल चंदाना ने की। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद कार्यालय में बिजली विभाग से संबधित कार्य के लिए पहुंचे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यूनियन के जिला प्रधान गांधी सेगा ने बताया कि सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि जो नीतियां सरकार बना रही है। वो कर्मचारियों के हित में न होकर एक दमनकारी नीति बनकर रह रही है। इस अवसर पर यूनियन के नेता व कर्मचारी मौजूद रहे।
गांव से आया हूं ब्याज माफी बिजली बिल भरने : राजीव गांधी विद्युत सदन में पहुंचे गांव नौच के युवक सोमबीर ने बताया कि वह सोमवार को बकाया बिल भरने के लिए कार्यालय में पहुंचे थे। यहां आकर पता चला तो कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है। जिससे वापिस लौटना पड़ रहा है। वहीं सजुमा निवासी महिला कमलेश ने बताया कि म्हारा भी बिजली का घणा बिल आया है आज उसनै बरण खातर आयी थी, उरै यां हड़ताल पै बैठे पाये।
राजौंद में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-28
राजौंद। सब डिविजन प्रांगण में सब यूनिट के कर्मचारियों की बैठक रामकरण लाइनमैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनिट कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन करते हुए सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। रामकरण लाइनमैन ने बताया कि एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। इस दौरान अनिल, कृष्ण, सुनील, मनोज, शमशेर, वीरेंद्र, कुलदीप, मनजीत सहित कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी भी उतरे रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में
सीवन। आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर सब-यूनिट कैशियर रोशन लाल की अध्यक्षता में 2 घंटों की बैठक कर हरियाणा सरकार का विरोध किया। जिसमें हरियाणा रोडवेज में प्रस्तावित किलोमीटर स्कीम पर दिए जाने वाले 720 परमिट के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ सीवन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा 720 परमिट को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए व सरकारी बसों की संख्या को बढ़ाया जाए नहीं तो बिजली यूनियन के सदस्य भी रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में आंदोलन करेंगे। इस प्रदर्शन में सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर मदन लाल, अतुल, अरूण, हरिचंद, पारस, नरेश, सुखदेव, प्रदीप, सतबीर, जितेंद्र, अमरीक, सुरेंद्र व जोगिंद्र आदि बिजली बोर्ड के कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी कड़ी में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन के बैनर तले केन्द्रीय परिषद के आह्वान पर एमसीसी केन्द्रीय परिषद प्रेम चन्द शर्मा की अध्यक्षता में सीवन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने रोडवेज हरियाणा की हड़ताल के समर्थन में हड़ताल की। हड़ताल का संचालन सब यूनिट प्रधान विक्रम शर्मा ने किया।
बिजली कर्मचारियों ने भी किया अपना कामकाज बंद
पूंडरी। सभी सब यूनिटों की पूंडरी की एक बैठक ब्लॉक प्रधान बलवान सिहं सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मंच का संचालन जितेंद्र बाकल ने किया। यूनिट प्रधान सतबीर सिंह, सचिव राकेश कुमार, धर्मपाल ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन ने भी फैसला लिया है कि हरियाणा की इस तानाशाही सरकार के द्वारा रोडवेज को निजी हाथों में बेचा जा रहा है, जोकि किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रामकुमार, जे. ई. जगदीश चंद, बलबीर सिंह गुम्बर प्रधान, सतबीर सिंह, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, अंकुर सिंह, राजेश कमार, चंद्रपाल, सुनिल, मनोज कुमार, रमेश कुमार, दर्शन सिंह, रजनीश, राजबीर, हंसराज, संजीव कुमार, अंकित जेई लाभ सिंह, रोशनलाल, हरी किशन एवं अन्य कर्मचारी भारी सख्यां में मौजूद रहे।
अध्यापकों की तालमेल कमेटी ने किया प्रदर्शन
कैथल। जिला के सभी अध्यापक संगठनों की तालमेल कमेटी के आह्वान पर रोडवेज बस की हड़ताल के समर्थन में जिला सचिवालय पर सैकड़ों अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यापकों ने डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सभी संगठनों की तालमेल कमेटी के जिला अध्यक्षों ने की और मंच संचालन अध्यापक संघ के जिला सचिव रामपाल शर्मा और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव शमशेर कालिया किया। इस अवसर पर हसला के जिला प्रधान ईश्वर ढांडा, जिला महासचिव सतबीर शर्मा, राज्य उप प्रधान अर्जुन ढिलो, राज्य संगठन सचिव रघुबीर सिंह, हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के राज्य उप प्रधान मास्टर सुभाष चन्द, जिला महासचिव कृष्ण शर्मा, संदीप बुरा, कृष्ण नैन, शमशेर नैन, रमेश भाणा, विनोद शर्मा, रोहतास चहल,ईशम सिंह करोडा, राजबीर, मास्टर वर्ग के जिला प्रधान अमित गुप्ता, मुख्य संरक्षक कपूर सिंह, कैशियर पंकज कोशला जिला महासचिव रामनिवास, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान विजेन्द्र मोर, जिला सचिव रामपाल,
स्कूल सदस्यों ने किया समर्थन
फोटो नंबर-30
राजौंद। राजकीय स्कूल सौंगरी गुलियाणा के स्टाफ सदस्यों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। हसला राजौंद ब्लाक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ खंड सचिव दीपक राविश ने बताया कि अगर सरकार ने यह निजीकरण नही रोका और सरकारी कर्मचारियों का दमन बन्द नही किया तो ये रोडवेज हड़ताल आम हड़ताल में बदल जायेगी। इस दौरान कुलदीप बिढ़ाण, दीपक राविश, रमेश कुमार, सुमन देवी, राजेश कुमार, कुलदीप शर्मा, रमेश कुमार, महावीर, मस्तान सिंह, सुषमा, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।