फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से जान-पहचान की बात कहकर ठगे 7 लाख

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से जान-पहचान की बात कहकर ठगे 7 लाख

Tue, 01 May 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से जान-पहचान की बात कहकर ठगे 7 लाख
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से जान-पहचान की बात कहकर ठगे 7 लाख
विज्ञापन

एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने के नाम पर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी
कलायत में दो के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत में एक युवक का एमबीबीएस में दाखिला करवाने के नाम पर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कलायत के वार्ड नंबर 13 निवासी विश्वास ने बताया कि उसके पिता कलायत मंडी में आढ़ती की दुकान है। विश्वास ने बताया कि उसने 2012-13 में 12वीं मेडीकल साइंस से पास की थी। उसका पिता उसे एमबीबीएस में दाखिला दिलवाना चाहता था। दाखिले के लिए उसने एआईपीएमटी की परीक्षा 2014-15 में दी थी, जिसमें नंबर कम होने की वजह से पास नहीं हो पाया। साल 2015-16 में फिर से उसने परीक्षा दी जिसमें उसके 386/720 नंबर आए। उसी समय उसके पिता बृजभूषण के मोबाइल पर आरोपी अरुण कुमार का पर फोन आया कि आप एक बार मेरे से संपर्क करें तो वह उसका दाखिला किसी अच्छे मेडिकल कालेज में करवा देगा। क्योंकि उसकी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अच्छी जान पहचान है। इसके बाद वह अपने पिता के साथ आरोपी से मिलने जुलाई 2015 में गए। आरोपी ने कहा कि वह उड़ीसा के भुवनेश्वर में कलिग मेडिकल कॉलेज में 2.50 लाख रुपये में दाखिला करवा देगा। बाद में आरोपी ने कहा कि अगर वह परीक्षा से पहले ही उससे संपर्क करते हैं तो वह इंदौर मेडिकल कॉलेज में अच्छे नंबर दिलवाकर एडमिशन करवा देगा। इसके बदले उन्हें 2.50 लाख रुपये सालाना फीस देना होगी व 7 लाख रुपये पहले देने होंगे। इसके बाद उन्होंने आरोपी को नकद व खाते में करीब 7 लाख रुपये दे दिए। धोखाधड़ी का पता तब लगा जब आरोपी से अपने पैसे मांगे तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। कलायत एसएचओ ललित मोहन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अरुण कुमार निवासी नई दिल्ली व अविनाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed