{"_id":"59b031a34f1c1bea7f8b46a2","slug":"91504719267-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियां फैलने से रोकने में सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियां फैलने से रोकने में सहयोग की अपील
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियां फैलने से रोकने में सहयोग की अपील
डीसी ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे यह प्रण लें कि अपने-अपने कार्यालयों और घर की सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ आस-पास के लोगों को भी सफाई रखने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही कार्यालय व घरों में पानी जमाव के स्थानों जैसे कूलर, छतों पर पड़े टायर की लगातार चेकिंग करेंगे ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। वे बुधवार को लघु सचिवालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया तथा जेई बुखार की रोकथाम के लिए जिलास्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग मशीनें पंचायतों द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद व नगरपालिकाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जाएगी। इस कार्य में लोगों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा तथा शिक्षा विभाग की तरफ से सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान इन बीमारियों से बचाव के लिए सावधानियां बताई जाएं तथा स्कूली बच्चे शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाले वस्त्र पहनें। महिला एवं बाल विकास विभाग सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर जोर दें। सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने कहा कि बुखार होने की स्थिति में अपने नजदीकी अस्पताल में रक्त की जांच करवाएं। बैठक में कलायत के एसडीएम जगदीप सिंह, गुहला के एसडीएम सुरेंद्र पाल, रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एसके अरोड़ा, सुरेश गुलशन तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।