फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जन जागरण अभियान लेकर इनेलो ने झोकी ताकत

जन जागरण अभियान लेकर इनेलो ने झोकी ताकत

Wed, 09 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
जन जागरण अभियान लेकर इनेलो ने झोकी ताकत
जन जागरण अभियान लेकर इनेलो ने झोकी ताकत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। हरियाणा प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दो को लेकर कलायत हलके से पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा की अध्यक्षता में प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला द्वारा 13 अगस्त को जन जागरण अभियान का शंखनाद किया जाएगा। जन जागरण अभियान को सफल बनाने के लिए रामपाल माजरा ने हलके के करीब एक दर्जन गांवों का तूफानी दौरा कर लोगों को अभियान में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने हलके के गांव चंददाना, रेहडिय़ा, ब्रह्मणीवाला, नरवलगढ़ दुमाड़ा, पिंजुपूरा, शिमला, खेड़ी, कुराड़, दुब्बल, सिणंद, हरिपुरा, कौलेखां तथा ढूंढवा का दौरा कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू होने वाले अभियान में शामिल होने का निमंत्रण दिया। रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की राजधानी में ही जब बेटियां सुरक्षित नहीं है तो ग्रामीण आंचल में कैसे यह वर्ग महफूज महसूस कर सकता है। बेटी को न्याय दिलवाने के बदले सरकार के दबाव में चंडीगढ़ पुलिस भाजपा नेता के लडक़े को बचाने तथा सबूतों व बयान को मिटाने में लगी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दो को लेकर इनेलो ने जन जागरण अभियान का निर्णय लिया है। 13 अगस्त को प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला मटोर, राजौंद और तितरम से इस अभियान का शंखनाद करेंगे। तय रूपरेखा के अनुसार भाजपा सरकार में बेटा बचाओ-बेटी डराओ, प्रदेश में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी, बिजली पानी की किल्लत, बेरोजगारी, बदतर हो चुकी शिक्षा- स्वास्थ्य सेवाओं आदि तमाम समस्याओं को लेकर इनेलो अपनी आवाज बुलंद करते हुए पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार को हकीकत का आइना दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed