{"_id":"67823bca2ef198a25b04fb74","slug":"89-objections-received-for-amendment-in-voter-list-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557951-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मतदाता सूची में संशोधन के लिए पहुंचीं 89 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मतदाता सूची में संशोधन के लिए पहुंचीं 89 आपत्तियां
Sat, 11 Jan 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की सबसे पुरानी संस्था जाट हाई स्कूल सोसाइटी के 75 कॉलेजियम के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत आगामी दो फरवरी को मतदान होना है। इसी कड़ी में शुक्रवार से आपत्तियां दर्ज करने का काम शुरू हुआ। पहले दिन 89 आपत्तियां दर्ज की।
उल्लेखनीय है कि 10 से 12 जनवरी तक मतदाता सूची में संशोधन के लिए आपत्तियां दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। आपत्तियां दर्ज करवाने लोगों से उनके उन खातों का ब्योरा लिया जा रहा है, जिन खातों से उन्होंने वोट बनवाने के समय ड्राफ्ट जमा करवाया था। 12 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज करने के बाद 13 से 15 जनवरी तक इनकी जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि जाट शिक्षण में पिछले तीन साल से प्रबंधन कमेटी का चुनाव होना लंबित हैं। सोसाइटी में करीब 18 हजार 199 वोट बने हुए हैं। इनमें से 10 हजार वोट साल 2021 में नए बनाए गए थे। जो वोट नए बनाए गए थे, उनको लेकर ही विवाद है। जाट हाई स्कूल सोसाइटी का वर्ष 2022 की जनवरी में चुनाव कार्यक्रम तय हुआ था। इस संस्था में करीब साढ़े तीन हजार विद्यार्थी स्कूल, काॅलेज, आईटीआई में पढ़ाई कर रहे हैं। साल 1939 में सोसाइटी बनाई गई थी।
विज्ञापन
ये है चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल
< आपत्तियां की जाएंगी दर्ज 10 से 12 जनवरी
< आपत्तियों की जांच 13 से 15 जनवरी
< नामांकन भरने की प्रक्रिया
21 से 22 जनवरी सुबह 10
बजे से शाम चार बजे तक
< नामांकन पत्रों की जांच
23 जनवरी
< नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया
24 जनवरी को सुबह 10 से
लेकर शाम चार बजे तक
< चुनाव चिह्न होंगे अलॉट
25 जनवरी
< मतदान प्रक्रिया 02 फरवरी को सुबह आठ बजे
से शाम चार बजे तक
नोट- मतदान जाट शिक्षण संस्थान में करवाया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ