फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   8.25 lakh voters will vote

Kaithal News: सवा आठ लाख मतदाता करेंगे मतदान

Wed, 25 Sep 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
8.25 lakh voters will vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव 2024 के तहत आगामी पांच अक्तूबर को मतदान होगा। जिसमें जिले की इसमें चार लाख 31 हजार 148 पुरुष तथा तीन लाख 90 हजार 664 महिला मतदाता शामिल हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी है।

उन्होंने बताया कि जिला में 18 वर्ष से 29 वर्ष के आयु वर्ग के एक लाख 98 हजार 17 मतदाता हैं। चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं में भी काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर 2024 को जारी की गई लिस्ट के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो कैथल विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। यहां कुल 2 लाख 23 हजार 449 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 16 हजार 505 पुरुष एवं एक लाख 6 हजार 406 महिला मतदाता तथा 2 थ्रेड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर कलायत विधानसभा क्षेत्र है। यहां कलायत विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 15 हजार 129 मतदाता हैं, जिसमें एक लाख 13 हजार 170 पुरुष तथा 1 लाख 934 महिलाएं तथा 3 थर्ड जैंडर शामिल हैं। बताया कि इसी प्रकार पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 122 मतदाता हैं, जिसमें एक लाख एक हजार 210 पुरुष तथा 91 हजार 231 महिलाएं तथा दो थर्ड जेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला विधान सभा क्षेत्र में कुल एक लाख 92 हजार 708 मतदाता हैं, जिसमें एक लाख 263 पुरुष, 92 हजार 93 महिला मतदाता तथा आठ थर्ड जेंडर शामिल हैं। अगर आयु वर्ग की बात करें तो जिला में 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 22 हजार 187 मतदाता हैं। वहीं 20 से 29 आयु वर्ग के कुल एक लाख 75 हजार 830 मतदाता हैं।


इसी प्रकार 85 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के कुल 9360 मतदाता हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इनमें 6 हजार 171 महिलाएं एवं 3 हजार 189 पुरुष मतदाता शामिल हैं। सौ वर्ष से अधिक आयु के 317 मतदाता हैं। जिले में 2581 सर्विस मतदाता हैं तथा 7 हजार 282 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed