फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   81,801 quintals of paddy procured at Rajaund mandi; only 40,000 quintals lifted.

Kaithal News: राजौंद मंडी में 81,801 क्विंटल धान की खरीद, उठान सिर्फ 40 हजार क्विंटल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
81,801 quintals of paddy procured at Rajaund mandi; only 40,000 quintals lifted.
राजौंद अनाज मंडी में उठान नहीं होने से लगे कट्टों के अंबार। संवाद
राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान का कार्य जारी है। मंडी में अब तक 81,801 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है जबकि अब तक सिर्फ 40 हजार क्विंटल धान का ही उठान हुआ है। मंडी में धान की खरीद हैफेड एजेंसी की ओर से की जा रही है। हैफेड के इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। किसानों की फसल निर्धारित प्रक्रिया के तहत खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। खरीद कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा रहा है। मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र मोर ने बताया कि मंडी में खरीद के लिए फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। किसानों की धान की फसल समय पर खरीदी जा रही है और खरीदे गए धान का उठान भी लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राजौंद अनाज मंडी में उठान नहीं होने से लगे कट्टों के अंबार। संवाद

राजौंद अनाज मंडी में उठान नहीं होने से लगे कट्टों के अंबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed