{"_id":"5c3ce7bebdec227366790137","slug":"81547495358-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा विरोधी अभियान की गतिविधियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा विरोधी अभियान की गतिविधियों पर की चर्चा
विज्ञापन

फोटो नंबर-44
गुहला-चीका। नशा विरोधी अभियान को गति देने वाले राष्ट्रीय जन शक्ति मंच की एक बैठक रविवार को हुई। बैठक के दौरान संस्था के विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार रखे। मंच के संस्थापक डाक्टर सुरेंद्र बंसल ने कहा कि मंच न केवल नशा विरोधी अभियान छेड़े हुए है बल्कि समाज में फैली अन्य बुराईयों के खिलाफ भी आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक और सुधार हरियाणा के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने नशे के कारोबार पर अंकुश लगवाने में बहुत सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रॉकी मित्तल कार्य कर रहे हैं उससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि उनकी मंशा जन सेवा करने की है। मंच के प्रदेशाध्यक्ष सुखचैन सिंह ने एस पी वसीम अकरम द्वारा नशे के विरोध में झेड़ी गई मुहिम को पुलिस की सकारात्मक बताते हुए एक सफल अभियान की पहल बताया है। इस मौके पर मंच के प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता सुखचैन सिंह थिंड़, जयप्रकाश बलबेहड़ा, प्रकाश नंदवाल, पवन हरिगढ़, बलकार चीका, केहर सिंह पूर्व सरपंच, हरजिन्द्र सिंह कंबोज, अमृत लाल जांगड़ा, नीटू जांगड़ा, प्रो. आर एल वधवा, बलवान सिंह व उनकी टीम (एंटी स्मगलिंग स्टाफ) के साथ-साथ चीका गांव के मौजिज लोग भी मौजूद रहे।