फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गुरु गोंबिद सिंह के प्रकाश पर्व पर बोले सो निहाल...सत श्री अकाल से गूंजा शहर

गुरु गोंबिद सिंह के प्रकाश पर्व पर बोले सो निहाल...सत श्री अकाल से गूंजा शहर

Mon, 14 Jan 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोंबिद सिंह के प्रकाश पर्व पर बोले सो निहाल...सत श्री अकाल से गूंजा शहर
पर्व पर शहर में निकाला भव्य नगर कीर्तन, महिलाओं ने पालकी के आगे सड़क पर झाड़ू लगाई
विज्ञापन


कैथल। गुरु गोंबिद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान शहर के सभी गुरुद्वारों में सुबह के समय सरोवरों में स्नान कर माथा टेेक अपनी मनोकामनाएं मांगी। नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल...सत श्री अकाल के नारे लगाए। नगर कीर्तन सुबह के समय श्री नीम साहिब गुरुद्वारा से शुरू हुआ। जो पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद शाम के समय वापिस गुरुद्वारे में पहुंचा। इस नगर कीर्तन में भव्य पालकी सजाई गई थी। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। इस दौरान महिलाओं ने पालकी के आगे सड़क पर झाड़ू लगाई। पालकी का शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से सजाए गए पंडालों के माध्यम से फूलो की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जगह-जगह भंडारे भी लगाए गए। नगर कीर्तन का शहर में कई जगह पर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन को झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर कीर्तन नीमसाहिब गुरुद्वारे से शुरू होकर चंदाना गेट, भगत सिह चौक, न्यू करनाल रोड से करनाल रोड, पिहोवा चौक, गुरु तेग बहादुर चौक से होते हुए वापस नीम साहिब गुरुद्वारे पहुंचा। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का विशेष प्रबंध किया।

गतका करतब से किया श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध:-
नगर कीर्तन में पालकी के आगे आगे सिख समाज की युवाओं की ओर से गतका शैली का भी प्रदर्शन किया गया। जिसने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया गया। गतका खेल के प्रदर्शन के दौरान सिख समाज के युवाओं ने तलवार बाजी, आंखे बंद करके तलवार से निशाना, लाठी से भी अपना का कला का एक बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed