फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पद की लालसा रखने वाले लोगों ने ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपने का किया काम: माजरा

पद की लालसा रखने वाले लोगों ने ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपने का किया काम: माजरा

Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पद की लालसा रखने वाले लोगों ने ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपने का किया काम: माजरा
पद की लालसा रखने वालों ने ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया : माजरा
विज्ञापन

फोटो नंबर-03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला की जन अधिकार यात्रा को लेकर इनेलो नेता रामपाल माजरा ने रविवार को गांव नरड़, काकौत, सेगा, हरसौला, सिसला, सिसमौर, खेड़ीशेरू, देबन, सौंगल, माजरा नंदकरण, कोटड़ा व संतोख माजरा में जनसंपर्क अभियान चलाया। माजरा ने कहा कि इनेलो एकजुट है लेकिन हमारी पार्टी में भी कुछ ऐसे लोग पैदा हो गए थे जिनको पद की इच्छा थी। उन्होंने केवल पद के लिए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। इनेलो-बसपा का गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है और आगामी लोकसभा चुनाव में दसों सीटें जीतकर बहन मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। विधानसभा की 90 सीटें जीतकर ओमप्रकाश चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। एसवाईएल मुद्दे पर भाजपा सरकार भी हरियाणा के लिए वही काम कर रही है। तब चौधरी देवीलाल ने जींद की धरती से न्याय युद्ध की शुरुआत की थी। और सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया था। इस जन अधिकार यात्रा के माध्यम से एसवाईएल, दादूपुर-नलवी के संघर्ष को जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed