फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   इंग्लैंड ने राज्यसभा को खत्म कर दिया तो भारत में क्यों नहीं

इंग्लैंड ने राज्यसभा को खत्म कर दिया तो भारत में क्यों नहीं

Thu, 29 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड ने राज्यसभा को खत्म कर दिया तो भारत में क्यों नहीं
इंग्लैंड ने राज्यसभा को खत्म कर दिया तो भारत में क्यों नहीं
विज्ञापन

- कैथल के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सांसद राजकुमार सैनी
- पिछड़ा वर्ग को महज 12 प्रतिशत वह भी चतुर्थ व तृतीय श्रेणी की, जबकि महज 10 प्रतिशत आबादी वाले विशेष वर्ग को 55 प्रतिशत नौकरी देकर किया गया है भेदभाव

फोटो संख्या-27 से 30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि अपर सदन की जरूरत न होने पर इंग्लैंड ने उसे खत्म कर दिया तो भारत में राज्यसभा को भी खत्म करना चाहिए। हरियाणा की जनता के आशीर्वाद से यदि उन्हें सरकार बनाने का अवसर मिला तो वे महज 6 माह में अपने सभी चार वादों को पूरा करेंगे। पांचवें वादे को पूरा करने के लिए पूरे देश में भ्रमण करेंगे और जनता को जागरूक करेंगे कि यदि चुनाव जीतने वाले नेता कोई फैसला नहीं कर सकते तो अरबों रुपये खर्च करके होने वाले चुनाव को बंद कर दो। या फिर राज्यसभा को खत्म कर दो।
विज्ञापन

कैथल के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राजकुमार सैनी ने कांग्रेस, इनेलो सहित भाजपा को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि 70 सालों में देश को चोर दरवाजे से आने वाले लोगों ने लूट कर खा लिया। आरक्षण न देना पड़े, इसलिए 1-1 पद पर नौकरी निकाली। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा के पांच मुख्यमंत्रियों ने पिछड़ा वर्ग के साथ भेदभाव किया। प्रदेश के दस प्रतिशत लोगों पर तो 55 प्रतिशत नौकरियां हैं, लेकिन पिछड़ा वर्ग के पास मात्र 12 प्रतिशत नौकरी हैं, वे भी चौथे व तीसरे दर्जे की। यही हाल दलित वर्ग का है। जो 23 प्रतिशत हैं, लेकिन उनके पास नौकरी महज 13 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल के विधायक एवं कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला हिसार में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कर इस वर्ग के लोगों को हिस्सा दिलवाने की बात करते हैं, वे उनसे पूछना चाहते हैं कि जब इस वर्ग के लोगों के साथ लूटपाट हो रही थी तब वे कहां थे? अब जब से सांसद बनें और देखा कि पिछड़ा व दलित वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है तो उन्होंने 4 साल पहले ही आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी। जबकि इन वर्गों से कोई भी एमएलए या एमपी ने आज तक आवाज नहीं उठाई।
मोटरसाइकिल के काफिले के साथ किया गया स्वागत : सांसद सैनी का कैथल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हुडा सेक्टर 19 से युवा बाइकों की अगुवाई में जुलूस के रुप में सांसद को रामलीला मैदान तक ले कर गए। जहां उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा अमन तंवर राघव, खुशपाल, श्याम मांडी, धर्मबीर सैनी, मीरा सैनी, सुरेश कुमार, बलकान गोलन, चांदी राम, मांगे राम, टेक चंद, सत्यवान, कपिल सिरोही, देव राणा, अनिल सैनी, हुक्म सैनी, मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहा। पूर्व सरपंच मांगे राम ने राजकुमार सैनी को 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।


ये किए वादे : सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर एक परिवार एक रोजगार, सभी जातियों को 100 प्रतिशत आरक्षण, हम दो हमारे दो, मनरेगा को 365 दिन कर मजदूरों व किसानों को साथ जोडने, राज्यसभा खत्म करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed