{"_id":"5bbf9079bdec224fc5368662","slug":"81539281017-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर कार असेसरीज दुकान के मालिक को लुटा, हाथ लगे महज ढेड़ हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर कार असेसरीज दुकान के मालिक को लुटा, हाथ लगे महज ढेड़ हजार
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर नकाबपोश ने दुकान मालिक को लूटा
लुटेरों ने दुकानदार को लात-घूंसे भी पूरे, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। पिस्तौल के बल पर दो नकाबपोश लुटेरों ने कैथल रोड पर स्थित एक कार असेसरीज की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक चूंकि शाम को ही सारी सेल घर पहुंचा आया था, इसलिए लुटेरे के हाथ महज डेढ़ दो हजार रुपये ही लग पाए। दुकान मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके।
दुकान के मालिक राजू ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई नवीन कैथल रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास वेल्कम स्टीकर्स के नाम से कार असेसरीज की दुकान चलातेे हैं। राजू के अनुसार वह दिन भर की सेल लेकर घर चला गया था तथा पीछे से उसका छोटा भाई नवीन तकरीबन सात सवा सात बजे जब दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था कि तभी दो नकाबपोश युवक दुकान के भीतर घुसे तथा एक देसी पिस्तौल नवीन की ओर तानते हुए सारा माल उनके हवाले कर देने आदेश दे दिए। नवीन के ना नुकर करने पर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की तथा तलाशी लेते हुए लात घूंसे भी मारे। नवीन के पास सिर्फ डेढ़ दो हजार रुपये ही निकले, जिन्हें जेब में डालकर लुटेरे फरार हो गए।
एक सप्ताह पहले लुटे थे दो लाख
शहर में चिंता इस बात को लेकर है कि एक हफ्ते में व्यापारियों के साथ यह दूसरी लूट की घटना है, लेकिन पुलिस अभी तक पहली लूट का ही कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। एक सप्ताह पहले छोटी मंडी में होलसेल किराना की दुकान चला रहे प्रेम चंद संजीव कुमार के मालिक संजीव कुमार जब रात को अपने पिता प्रेम चंद के साथ स्कूटी पर प्रोफेसर कालोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे, तो पंजाब नेशनल बैंक के निकट कार में सवार लुटेरों ने कोई राड मारकर संजीव कुमार की बाजू तोड़ दी तथा उनके नीचे गिरते ही स्कूटी में पड़े दो लाख रुपये लूट लिए। एसएचओ चीका अजीत राय ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों में गंभीरता से जांच कर रही है। सीआईए की टीम ने भी दौरा कर तथ्य जुटाए हैं।