फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर ठगे 12 लाख

पुलिस में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर ठगे 12 लाख

Fri, 14 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर ठगे 12 लाख
पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 12 लाख
विज्ञापन

न नौकरी दिलवाई, न रुपये लौटाए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यहां गांव रसीना में एक बी.फार्मेसी के विद्यार्थी को पुलिस में भर्ती करवाए जाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
गांव रसीना निवासी शीशपाल ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है कि उसका बेटा पुलिस में नौकरी के लिए प्रयासरत था। वह कभी-कभी गांव में ही रोहताश निवासी गांव बुच्ची की गांव रसीना स्थित दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए जाता था। उसने रोहताश से पूछा कि वह अपनी दुकान पर पुलिस की भर्ती के फार्म भी भरता है क्या? रोहताश ने कहा कि उसकी पत्नी पुलिस में है और कुरुक्षेत्र एसपी के पास उसकी ड्यूटी है। एसपी के साथ अच्छी बनती है। उसकी पत्नी पुलिस में नौकरी लगवा देगी। नौकरी के लिए कितने पैसे लगेंगे, वह अपनी पत्नी से पूछकर बताएगा। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ रोहताश की दुकान पर गया, जहां पर रोहताश ने उसे नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की देने की बात कही और फार्म भी जल्द भरने के लिए कहा। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों व मित्रों से एकत्रित करके 12 लाख रुपये लेकर गांव बुच्ची में आरोपी की पत्नी बबली व रोहताश के पिता मनोहर लाल की उपस्थिति में उन्हें दे दिए। कुछ दिनों बाद उन्हें गांव बुच्ची का एक आदमी मिला, जिसने बताया कि रोहताश का पूरा परिवार इसी प्रकार फ्रॉड करता है। उसने आरोपी से पूछा तो वह गांव रसीना से दुकान छोड़कर चला गया। वह गांव बुच्ची में गया, जहां आरोपी ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। बाद में वह पंचायत लेकर गया, जहां पंचायत में आरोपी ने किश्तों में पैसे देने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने जो समय दिया था। उस पर भी पैसे नहीं दिए और अब पैसे मांगने पर धमकी देते हैं।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव बुच्ची निवासी रोहताश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed