{"_id":"5aa420924f1c1bab758b4be0","slug":"81520705682-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश गर्ग नौच भाजपा उम्मीदवार के रूप में खड़े होकर तो देखें पता चल जाएगा क्या है जनाधार- रामनिवास मितल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश गर्ग नौच भाजपा उम्मीदवार के रूप में खड़े होकर तो देखें पता चल जाएगा क्या है जनाधार- रामनिवास मितल
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद पर जारी सियासी घमासान के बीच पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रामनिवास मित्तल ने कहा कि यह चुनाव अनाज मंडी का चुनाव था न कि किसी पार्टी विशेष का, जबकि भाजपा के नेता इसे सियासी रंग देते जा रहे हैं। ऐसे लोगों को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। जबकि पूरी मंडी यह जानती है कि यह चुनाव भाईचारे का चुनाव था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाईचारे और सद्भाव से ऊपर राजनीति को समझते हैं। उन्हें यह पता होना चाहिए कि पहले भाईचारा और सद्भाव है, बाद में राजनीति का स्थान है। लेकिन कुछ लोग मौका देखते ही राजनीति करने की तलाश में रहते हैं। उन्हें जनता ने पहले भी जवाब दिया है और आगे भी जवाब देने का काम करेगी।
पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल मंडी में शनिवार को सुरेश गर्ग नौच के बयान, कि मंडी चुनाव तो ट्रेलर था जबकि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें फिल्म देखने को मिलेगी, पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। कटाक्ष करते हुए रामनिवास मित्तल ने कहा कि गर्ग अगर स्वयं मंडी के चुनाव में भाजपा की ओर से उतरते हैं तो उन्हें मात्र कुछ वोट ही मिलते। तब उन्हें पता चल जाता कि भाजपा का जनाधार वर्तमान में क्या है। वे मंडी का चुनाव लड़ने को तैयार हैं, गर्ग मैदान में आकर तो दिखाएं। मित्तल ने कहा कि भाजपा सरकार से मजदूर, व्यापारी, युवा और हर वर्ग पूरी तरह परेशान है। मंडी के प्रधान कृष्ण मित्तल पाई ने अभी तक ऐसा कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया कि वे भाजपा समर्थित उम्मीदवार थे। आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी। इस मौके पर बच्चन लाल जिंदल, संजय किठाना, नरेश कुमार, प्रमोद गोयल, विकास बंसल, राजकुमार गुलियाना, विनोद कौशिक, वेदप्रकाश सिंगला, कंवलजीत, सोनू सेठ, रामपाल प्रजापति, जयभगवान शर्मा, राजपाल चहल, नरेंद्र कुमार, दलबीर, महिपाल व अन्य उपस्थित रहे।
सुरेश गर्ग भाजपा उम्मीदवार के रूप में खड़े होकर तो देखें, पता चल जाएगा क्या है जनाधार : रामनिवास मित्तल
फोटो संख्या-14