फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर गूंजे भोलने बाबा के जयकारे

महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर गूंजे भोलने बाबा के जयकारे

Wed, 14 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर गूंजे भोलने बाबा के जयकारे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार को जिलाभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगना शुरु हो गई हैं। इस बावर भगवान शिव की अराधना के लिए एक साथ तीन मुहुर्त होने के कारण इसका काफी महत्व नजर आया। जिला के विभिन्न मंदिरों को बड़े ही भव्य ढंग से सजाया गया था। शिवालयों में भोलेनाथ के जयकारे पूरा दिन गूंजते ही रही।
शहर के श्री ग्यारह रुद्री मंदिर, श्री अंबकेश्वर मंदिर और अन्य मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर पूरा दिन बाबा भोले के पर्व पर विशाल भंडारे आयोजित किए गए। भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन

कैथल। श्री मणिमहेश मंडल द्वारा मासिक शिव त्रयोदशी पर भंडारा लगाया। जिसमें व्रत का प्रसाद खीर, पकौडा का लगाया गया। जिसका शुभारंभ मंडल के मुख्य सरंक्षक फकीरचंद बंसल व डा पवन गर्ग द्वारा विद्क्यार कुंड पर बना प्राचीन शिव मंदिर में शिव पूजन एवं कन्याओं को भोजन खिलाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। मंडल की तरफ से यह भंडारा प्रत्येक कृष्ण पक्ष की शिव त्रयोदशी पर लगाया जाता है। 25वां विशाल भंडारा 15 मार्च को कढ़ी चावल का लगाया जाएगा। कपूर चंद गोयल ने बताया कि भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से सभी को सुख शांति का अनुभव होता है तथा इसका प्रसाद खाने वाले का शुभ लाभ होता है। इस अवसर पर प्रधान दीपक गुप्ता, महासचिव सतपाल गुप्ता, अशोक शर्मा, फकीरचंद, पवन गर्ग, कपूर चंद गोयल, मदन लाल मित्तल, राजेश कुमार, पवन बंसल, राजन गोयल, राजकुमार, नंद लाल गर्ग, अजय जिंदल बल्ली, राहुल जिंदल, किताब सिंह सैनी, दलबीर सिंह, गुरदेव सिंह, लाला लख्मीचंद मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री सिद्धपीठ शिव वाटिका प्रताप गेट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह महाशिवरात्रि कार्यक्रम प्रधान कृष्ण नारंग की अध्यक्षता में किया गया। हवन में मुख्य यजमान अरविंद कक्कड़ सहपत्नी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महंत हरीश जी शास्त्री लोगों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण भी किया। प्रधान कृष्ण नारंग एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात विशाल भंडारा भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लाला सेवाराम नारंग, प्रधान कृष्ण नारंग, लाला अमरनाथ भगत, दर्शनलाल मनचंदा, इंद्रजीत सरदाना, कैलाश भगत, सुधीर मेहता, इंद्रजीत सरदाना, तुलसीदास सचदेवा, रमेश सचदेवा, अरविंद कक्कड़, योगराज बतरा, महेंद्र थरेजा, बिशम्बर ईशपुनानी, जुगल मिगलानी, पंकज गुलाटी, ओमप्रकाश दुआ, सुरेन्द्र मदान, महेन्द्र सीकरी, विनोद दुआ, सुषम कपूर, श्याम साहनी मौजूद रहे।
इसी प्रकार से चंदाना गेट स्थित अंबकेश्वर मंदिर में भी भव्य तैयारियां की गई। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया। यहां खीर का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के बाहर व अंदर दिन भर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम में भी उत्साह के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। दिन भर श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी रही। साथ ही ढांड रोड हुडा सेक्टर 19 के निकट स्थित शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।
कैथल। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करनाल रोड पर स्थित सत्यलोक आश्रम में पहला महाशिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गायकों ने भगवान शिव के गीत प्रस्तुत किए। इस मौक पर मंदिर में विशाल भंडारा भी लगाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
राजौंद में कई जगह कार्यकम
राजौंद। नगर सहित क्षेत्र के गांवों में ॎवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा अर्चना की। दुर्गा मंदिर के पुजारी रामपाल कौशल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में स्थित शिव लिंग पर जल चढ़ाने से 16 सोमवार जल चढ़ाने के समान पुण्य लगता है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार पर व्रत कर सकते हैं।

सीवन। स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल और आई प्ले स्कूल में महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कक्षा में कई गतिविधियां की। विद्यालय में पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सुबह हवन का आयोजन किया गया। हवन में स्कूल के सभी अध्यापकों व बच्चों ने भाग लिया। स्कूल की एमडी शैली मुंजाल ने बच्चों को महा शिवरात्री की शुभकामनाएं दी और बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर किरण बग्गा, सुरभी गर्ग, सुनीता नंदा, शिल्पा, प्राची, राजराणा, उमा, नवनीत, ममता चावला से सहयोग किया।सीवन-पटियाला मुख्य मार्ग पर अशोका रेडियोज के पास खीर का विशाल भंडारा लगाया गया। एक हवन का आयोजन भी किया गया। हवन करके विश्व के कल्याण की प्रभु से प्रार्थना की गई। इसके बाद सीवन गौशाला जाकर खीर का प्रसाद गाय माता को ग्रहण करवाया गया। समाजसेवी भीषू चौधरी व अशोक गोयल ने बताया कृि अब कि बार यह 10वां विशाल भंडारा था। इस भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सीवन के प्रमुख समाजसेवी व मार्कीट कमेटी सीवन के वाइस-चेयरमैन संगीत बंसल, अमरेंद्र सिंह खारा, अनिल गर्ग, नरेश सिंगला, भीम मेहता, भीषू चौधरी, अनमोल चौधरी, मनोज मुंजाल, तिलक रहेजा, बिट्टू सैनी, राजन मेहता, सहित कई समाजसेवी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर गूंजे भोलने बाबा के जयकारे
शिवमयी हुआ माहौल, जल चढ़ाकर मांगी मन्नतें
जिले भर के शिवालयों में उमड़ी भीड़
फोटो नंबर-27 से 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed