फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्विटजरलेंड से आया था दुल्हा विवाह करने, अर्थी निकली तो रो पड़ी हर आंख

स्विटजरलेंड से आया था दुल्हा विवाह करने, अर्थी निकली तो रो पड़ी हर आंख

Sun, 31 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्विटजरलेंड से आया था दुल्हा विवाह करने, अर्थी निकली तो रो पड़ी हर आंख
स्विटजरलैंड से आया था शादी करने, अर्थी निकली तो रो पड़ी हर आंख
विज्ञापन

गुहला में हुए हादसे के बाद रविवार को होनी थी शादी, दुल्हन के परिवार की भी तैयारियां रह गईं धरी

अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। स्विटरजलैंड से कुछ दिनों पहले भावी जीवन के सपने संजोए दूल्हे विक्रम वोहरा अपनी दुल्हन को लेने के लिए आया था। लेकिन विवाह की रात से पहले ही परिवार में जश्न के दौरान मौत ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। रविवार शाम को गुहला में हुए अंतिम संस्कार में क्षेत्र भर से उमड़ी भीड़ में हर कोई रोता नजर आया।

पूरा परिवार विक्रम की शादी को लेकर खुश था। इसके लिए विक्रम के घर लेडीज संगीत रखा गया था। लड़कीवालों को भी पिपली में एक रेस्तरां में ठहराया गया था। रविवार की सुबह गुहला के ही अमृत पैलेस में समारोह आयोजित होने के बाद रात को पिपली में ही बारात जानी थीं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करते हुए रात को पूरा परिवार जश्न में डूबा था कि अचानक चली गोली ने पूरे विवाह की खुशियों को मातम में बदल दिया। गोली ऐसी चली कि दूल्हे विक्रम को ही जा लगी। साथ ही उसके दोस्त दो सगे भाईयों को भी लगी। पटियाला में विक्रम की मौत की पुष्टि कर दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही रविवार बाद दोपहर गुहला लाया गया तो जैसे संवेदनाओं का समंदर उमड़ पड़ा। किसी भी घर में चूल्हा नहीं चला। परिवार के मिलनसार होने व सभी से मेलजोल होने के कारण लगभग हर घर से व चीका से भी गणमान्य लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हुए थे। मृतक के भाई पहले से ही स्विटजरलैंड में सेटल हैं। वह भी वहां का स्थाई निवासी था। विवाह करने के लिए ही करीब बीस दिन पहले भारत आया था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed