फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ने जिला प्रभारी को सुनाईं समस्याएं

भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ने जिला प्रभारी को सुनाईं समस्याएं

Sun, 13 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ने जिला प्रभारी को सुनाईं समस्याएं
भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ने जिला प्रभारी को सुनाईं समस्याएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पालाराम सैनी की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान पर शुक्रवार देर शाम हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी सत्यवान शेरा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में सर्वप्रथम पालाराम सैनी ने ओबीसी मोर्चा को जिला में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। सैनी ने बताया कि भाजपा कैथल में ओबीसी मोर्चा की जमकर अनदेखी की जा रही थी। कैथल में भाजपा की होने वाली बैठकों में ओबीसी मोर्चा को नजर अंदाज किया जाता था, जिसकी जानकारी उन्होंने जिला प्रभारी को दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न नियुक्तियों में भी ओबीसी मोर्चा की अनदेखी की गई। ओबीसी मंडल के सभी मंडल अध्यक्षों ने अपनी नाराजगी उनके आगे रखी थी, जिसके बारे में उन्होंने पार्टी को अवगत करवा दिया था। ओबीसी मोर्चा से भाजपा जिला प्रभारी ने सैनी को विश्वास दिलाया कि भविष्य में ओबीसी मोर्चा को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पालाराम सैनी के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा लगातार संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा है और संगठन में ओबीसी मोर्चा को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर देवेंद्र पांचाल, संजय भारद्वाज, जसविन्द्र सैन, राजकुमार जांगड़ा, रोशन धीमान, पालाराम कश्यप, बुधराम जांगड़ा, रामनिवास जांगड़ा, जागीर सैन, चंद्रभान दयौरा, पवन वर्मा, ठाकुर शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed