{"_id":"5942d2304f1c1bae168b4774","slug":"81497551408-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में हुए गोलीकांड के विरोध में भारतीय किसान सभा ने शुरु किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में हुए गोलीकांड के विरोध में भारतीय किसान सभा ने शुरु किया धरना
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने शुरू किया अनिशिचत कालीन धरना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए गोलीकांड के खिलाफ व किसानों की अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान सभा ने लघु सचिवालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। किसानों ने धरने पर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता में आए तीन साल हो चुके हैं। लेकिन सरकार अपने ही किए वायदे भूल गई है जो बड़े ही शर्म की बात है। किसान नेताओं ने यह भी मांग की कि मध्यप्रदेश में पुलिस के गोलीकांड की न्यायिक जांच करवाई जाए। किसान सभा ने कहा कि आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और तेज भी किया जाएगा। धरने पर बुजुर्ग किसान नेता कॉमरेड रामसरूप, नंदकर्ण माजरा, तहसील प्रधान कलायत रामकुमार नंबरदार गुलियाणा, मांगेराम किठाना, भीम सिंह चहल, आभेराम कसान, बलवंत सिंह, जोगीराम जाखौली, पिरथी माजरा, धर्मपाल तारागढ़, हवा सिंह ढूल, पालेराम मघोमाजरी, सुरेंद्र सिंह पोलड़, मदन लाल बिरथे बाहरी, हंसराज मौजूद रहे।