{"_id":"6a188c7da8334992bb0ad024","slug":"791-lakh-duped-in-the-name-of-providing-land-in-kurukshetra-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149983-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुरुक्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 7.91 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुरुक्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 7.91 लाख ठगे
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव सजुमा के रहने वाले व्यक्ति से कुरुक्षेत्र के गांव में जमीन दिलाने के नाम पर दो आरोपियों ने 7.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री कराने से मुकर गए। पुलिस को इसकी शिकायत की गई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
शिकायत में गांव सजुमा निवासी सतपाल ने बताया कि अमरगढ़ गामड़ी निवासी जितेंद्र के साथ मेरी जान पहचान थी, जोकि अमरनाथ के गांव भिवानी खेड़ा में शादीशुदा है और आरोपी का रिश्ते में जीजा लगता है। दोनों आरोपियों ने पूर्व योजना बनाकर षड्यंत्र के तहत मुझे बड़े-बड़े सपने दिखाकर अमरनाथ के गांव में एक कनाल जमीन खरीदने का लालच दिया और जिसका सौदा मेरे साथ आठ लाख में कर लिया।
इसके बाद दोनों आरोपियों के कहे अनुसार एक कनाल जमीन गांव मलिकपुर, तहसील थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र में जो लगभग 600 वर्ग गज बनती है खरीदने के लिए स्वीकृति दी। इसके बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने लगभग 7 लाख 91 हजार रुपये नकद बतौर बयाना जींद रोड कैथल, ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी दुकान पर दे दिए और रजिस्ट्री 28 सितंबर 2025 तय की थी। बयाना तहसील कैथल में लिखवा लिया और गवाहों ने भी हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने 28 सितंबर 2025 को अपनी रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा था लेकिन मैं किसी कारणवश एक केस में 12 सितंबर को जेल में चला गया। जमानत न मिलने के कारण जेल से बाहर नहीं आ सका और रजिस्ट्री नहीं की जा सकी। रजिस्ट्री के दिन मेरे रिश्तेदार सुरेश को नौ हजार रुपये देकर घर भेज दिया और रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा। सुरेश ने आरोपियों से रजिस्ट्री करवाने की बात की, तो आरोपियों ने मना कर दिया।