फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   77 thousand quintals of wheat lifted in Rajound

Kaithal News: राजौंद में 77 हजार क्विंटल गेहूं का उठान

Mon, 22 Apr 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
77 thousand quintals of wheat lifted in Rajound
राजौंद। अनाज मंडी में रविवार तक 208678 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जबकि 77000 क्विंटल गेहूं का उठान ही हो पाया है। उठान कार्य में कुछ प्रतिशत वृद्धि हुई है, परंतु मंडी अभी भी बोरियों से अटी पड़ी है। इससे किसानों को कच्चे में गेहूं डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार को खरीद का कार्य नहीं किया गया। केवल उठान का कार्य ही किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को राजौंद अनाज मंडी में 8000 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है।
विज्ञापन


राजौंद में 131678 क्विंटल गेहूं का उठान कार्य अभी शेष है। उन्होंने बताया कि गांव किठाना में हैफेड व वेयर हाउस द्वारा अब तक 160488 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है जबकि उठान 465000 क्विंटल है और 113988 क्विंटल का उठान शेष है। जाखौली में हरियाणा स्टेट वेयर हाउस द्वारा अब तक 84510 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। गांव सेरधा में अब तक 37202 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राजौंद सहित इन सभी सेंटरों में 490878 क्विंटल गेहूं की खरीद अब तक की गई है। इसमें से 175500 क्विंटल गेहूं का उठान कार्य पूरा कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed