फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   766 electricity poles and two 33 kV towers toppled due to the havoc wreaked by the storm.

Kaithal News: आंधी-तूफान के कहर से 766 बिजली के खंभे और 33 केवी के दो टावर टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
766 electricity poles and two 33 kV towers toppled due to the havoc wreaked by the storm.
शहर के जींद रोड पर आंधी में टूटा पेड़। संवाद - फोटो : 1
कैथल। जिले में वीरवार रात को आई भीषण आंधी-तूफान और बारिश के कारण बिजली वितरण प्रणाली पूरी तरह चरमरा गई है। क्षेत्र में 766 बिजली के खंभे और 33 केवी के दो विशाल बिजली टावर टूट गए। तेज आंधी के कारण 139 बिजली के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

लगभग 200 से अधिक स्थानों पर बिजली की मुख्य और घरेलू लाइनें (तारें) टूटकर जमीन पर आ गिरीं। इस आंधी का सबसे भीषण असर कलायत और राजौंद ब्लॉकों में देखने को मिला। रात को आई इस तेज आंधी और बारिश के दौरान ग्राम पाई में एक रिहायशी मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में आने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा क्षेत्र में 188 के करीब छोटे-बड़े पेड़ भी उखड़ गए जिससे कई मुख्य मार्ग और संपर्क रास्ते बाधित हो गए। बिजली निगम को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पूरे सब-डिवीजन में राहत और मरम्मत कार्य जारी है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता सोमबीर ने बताया कि रात को आई आंधी-तुफान में बिजली निगम को लाखों रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। कर्मचारी बिना रुके मरम्मत कार्य में जुटे हैं।

शहर के जींद रोड पर आंधी में टूटा पेड़। संवाद

शहर के जींद रोड पर आंधी में टूटा पेड़। संवाद- फोटो : 1

शहर के जींद रोड पर आंधी में टूटा पेड़। संवाद

शहर के जींद रोड पर आंधी में टूटा पेड़। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed