फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   76 drug smugglers arrested in six months

Kaithal News: छह महीनों में 76 नशा तस्करों की हुई गिरफ्तारी

Fri, 27 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
76 drug smugglers arrested in six months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने छह महीनों में 76 नशा तस्करों को काबू किया है। यह जानकारी एसपी आस्था मोदी ने दी है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से जिला पुलिस की ओर से नशे पर लगाम कसने के लिए कड़े कदम उठाए गये है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।

जिला पुलिस की ओर से वर्ष 2025 दौरान छह महीनों में 51 मामलों में 76 नशा तस्करों को काबू करके छह किलो 274 ग्राम अफीम, तीन किलो 935 ग्राम अफीम फसल, 59 किलो चुरापोस्त, एक किलो 404 ग्राम डोडापोस्त, 30 किलो 592 ग्राम गांजा, एक किलो 893 ग्राम चरस, 102.385 ग्राम हेरोइन, 2350 नशीली गोलियां सहित भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद करके नशे का धंधा करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे ड्रग्स के नेटवर्क को खत्म करने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी को नशे की खरीद-फरोख्त, सेवन या संग्रहण से जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि जब तक समाज की नशे के प्रति सोच नहीं बदलेगी, तब तक यह लड़ाई अधूरी रहेगी। सदाचार अपनाएं, कानून का पालन करें, नशा खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed