फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   75 units of blood donated at Neem Sahib Gurdwara

Kaithal News: नीम साहिब गुरुद्वारे में 75 यूनिट रक्तदान

Sun, 15 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
75 units of blood donated at Neem Sahib Gurdwara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शनिवार को नीम साहिब गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 यूनिट एकत्रित हुआ।

शिविर में ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ मोनिका और बाबा अंग्रेज सिंह कार सेवा वाले मौजूद रहे। इस शिविर में दीपक दलाल व डॉक्टर बीरबल दलाल का विशेष सहयोग रहा। शिविर में शहर की विभिन्न हस्तियों ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजकुमार दलाल फौजी सरपंच प्रतिनिधि गांव मागोंमाजरी, बाबा अंग्रेज सिंह कर सेवा वाले, अनिल चौधरी मैनेजर, पीयूष चौधरी जनरल सेक्रेटरी, जोगिंदर ढुल पवनार स्कूल, कुलदीप पूनिया, सतपाल गुप्ता, जगबीर सिंह ,रमेश कुमार, लैब टेक्नीशियन रमनदीप कौर, गुलाब सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं ने किया सहयोग

कैथल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शहर के डोगरा गेट स्थित रक्तदान शिविर में शहर की सामाजिक संस्थाओं सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इस नेक कार्य को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आरकेएसडी महाविद्यालय में किया रक्तदान

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं यूथ रेडक्रॉस ने विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को नोबल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। करीब 40 यूनिट रक्तदान हुआ। यूथ रेडक्रॉस के संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं एनसीसी की सीटीओ डॉ. रितु कंग ने इस शिविर का संचालन किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अश्विनी शोरेवाले एवं प्राचार्य डॉ. एसएस मेहला ने एनसीसी एवं यूथ रेडक्रॉस की टीम की सराहना की। शिविर में डॉ. सूरज वालिया, डॉ. मनोज कुमार, जाट कॉलेज के एनसीसी अधिकारी अजीत सिंह और नोबल ब्लड बैंक के प्रभारी सुरेंद्र कैंदल भी उपस्थित रहे। संवाद


समाजसेवी ने बताया रक्तदान का महत्व

सीवन। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सीवन गोशाला सेवा समिति के उप-प्रधान एवं समाजसेवी पवन शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक जीवनदायी सेवा है, जो संकट की घड़ी में अनगिनत लोगों की जान बचा सकती है। पवन शर्मा ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed