फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   75 percent reservation in private sector raised hopes among local youth

निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण से स्थानीय युवाओं में जगी आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
75 percent reservation in private sector raised hopes among local youth
14-कैथल। साहिल। - फोटो : Kaithal
कैथल। प्रदेश के निजी उद्योगों में नौकरियों में अब 75 प्रतिशत पद हरियाणा निवासी युवाओं के लिए आरक्षित हो गया है। इससे युवाओं में खुशी है। युवाओं का कहना है कि आरक्षण के मिलने के बाद प्रदेश के युवाओं को नौकरियों के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। इससे दिल्ली, मुंबई सहित बड़े शहरों की जगह प्रदेश में ही नौकरी मिल जाएगी। वहीं उद्योगपतियों ने भी इस फैसले को सही बताया है। उद्योगपतियों का कहना है कि आरक्षण मिलने से लोकल युवाओं को काम मिलेगा। दूसरे राज्यों में युवाओं को जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेरोजगारी में कमी आएगी।
विज्ञापन

भगत सिंह कॉलोनी निवासी युवा साहिल ने बताया कि सरकार का अच्छा फैसला है। सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत नौकरी हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित करवा दी है। इससे हम प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह व्यवस्था लागू होने से निजी क्षेत्र में प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे। जो कंपनी अपने कर्मचारियों की जानकारी छिपाएंगी तो उस पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

चौशाला निवासी युवा मोहन लाल का कहना है कि निजी क्षेत्र के उद्योग अब हरियाणा के युवाओं का हक नहीं मार सकेंगे। सरकार ने बहुत कड़े नियम बनाए हैं। अब निजी कंपनी हरियाणा से बाहर के युवाओं को नौकरी पर रख रिकॉर्ड में उन्हें हरियाणा का नहीं दिखा पाएंगी। इससे पहले फैक्टरियों में प्रवासी लोगों को ज्यादा काम दिया जाता था। प्रदेश के युवाओं को काम नहीं मिल पाता था। सरकारी नौकरियां कम हो गई हैं, अब कुछ युवाओं को राहत मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा आयुष रहेजा ने बताया कि निजी क्षेत्र के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण देना सरकार का शानदार निर्णय है। इससे युवा बेरोजगार नहीं रहेंगे। इससे पहले प्रदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में बाहर के युवाओं को काम दिया जाता था। अब प्रदेश के युवा कंपनियों में काम कर सकेंगे।

उद्योगपति सुरेश गर्ग ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को अब दूसरे राज्य में काम तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश में ही युवाओं को कंपनियों व फैक्टरियों में काम मिल जाएगा। इससे पहले दूसरे राज्यों के युवा ज्यादा कंपनियों में काम करते थे। इससे प्रदेश के युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही थी, विदेशों की तरफ भी लोगों का रुझान हो गया था, अब 75 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद युवाओं को विदेश सहित अन्य राज्यों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा।

13-कैथल। आयुष।

13-कैथल। आयुष।- फोटो : Kaithal

12-कैथल। मोहन लाल।

12-कैथल। मोहन लाल।- फोटो : Kaithal

11-कैथल। सुरेश गर्ग।

11-कैथल। सुरेश गर्ग।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed